450 किलोमीटर तक रेंज वाली MG 4 EV इलेक्ट्रिक कार पेश, सितंबर से शुरू होगी बिक्री

इसमें 51kWh या 64kWh की बैटरी हो सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • MG4 को MG Mulan का रीब्रांडेड वर्जन बताया है
  • MG 4 EV का लुक काफी दिलचस्‍प है
  • इसे सबसे पहले यूरोप के मार्केट्स में उतारने की तैयारी है

MG 4 EV का इंटीरियर MG के बाकी मॉडल्‍स की तुलना में ज्‍यादा आधुनिक दिखता है।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में एक नई कार ने एंट्र्री ली है। MG ने नई MG 4 EV को अनवील किया है। यह एक इलेक्ट्रिक हैचबैक ऑप्‍शन है और कई खूबियों के साथ आती है। MG4 को MG Mulan का रीब्रांडेड वर्जन बताया है, जिसे SAIC मोटर्स ने तैयार किया है। एमजी मुलान को पिछले महीने पेश किया गया था। यूरोपीय मार्केट्स और बाकी बाजारों के लिए MG इसे MG4 EV कह रही है। आइए जानते हैं कि इस इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की खूबियां और क्‍या हैं प्राइस। 

सबसे पहले बात इस इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के डिजाइन की। MG 4 EV का लुक काफी दिलचस्‍प है। इसके फ्रंट एंड में नुकीले हेडलैंप के साथ एक आक्रामक बम्पर डिजाइन है। कार की साइड प्रोफाइल भी उतनी ही अच्छी दिखती है और दरवाजों के निचले हिस्से में चंकी प्लास्टिक क्लैडिंग है। हेडलाइट्स में LED प्रोजेक्टर और एलईडी 6-ट्रिप पैटर्न DRL मिलते हैं। बम्पर का निचला हिस्सा MG5 से प्रेरित है, जिसमें शार्प कट्स और क्रीज हैं जो लोगों को पसंद आएंगे।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, MG 4 EV को सिंगल-मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 51kWh या 64kWh की बैटरी हो सकती है। पहले ऑप्‍शन के साथ 218 मील (350 किलोमीटर) की रेंज मिल सकती है, जबकि दूसरे ऑप्‍शन के साथ सिंगल चार्ज में 281 मील (450 किलोमीटर) की रेंज मिल सकती है। बात करें कार के इंटीरियर की, तो नई MG 4 EV का इंटीरियर MG के बाकी मॉडल्‍स की तुलना में ज्‍यादा आधुनिक दिखता है।

इसके फ्लोटिंग सेंटर कंसोल के ऊपर एक बड़ी सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। कन्‍वेंशनल एनालॉग डायल की जगह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। MG 4 EV इस साल सितंबर में डेब्यू करने जा रही है। कंपनी ने यह कन्‍फर्म कर दिया है। निश्चित रूप से यह MG 5 इलेक्ट्रिक एस्टेट कार से कम कीमत में आएगी। 
Advertisement

इसकी 51kWh बैटरी वाला वैरिएंट लगभग 25,000 पाउंड में आ सकता है। जबकि 64kWh बैटरी वाली कारों की कीमत करीब 30,000 पाउंड होने की उम्‍मीद है। इंडिया में यह कार आएगी या नहीं, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है। इसे Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5 का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। देखना होगा कि यूरोपीय मार्केट में इस कार को कैसा रेस्‍पॉन्‍स मिलता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.