मेट्रो का टिकट अब वॉट्सऐप पर, मुंबई में शुरू हुई सर्विस

वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर रूट पर मेट्रो सर्विस ऑपरेट करने वाली मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने गुरुवार को यह सर्विस शुरू की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 12:29 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड ने यह सर्विस शुरू की है
  • वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर रूट पर यह सर्विस शुरू की गई है
  • मुंबई मेट्रो वन में रोजाना 2 लाख 60 हजार यात्री सफर करते हैं

इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को 9670008889 नंबर पर 'Hi' मैसेज लिखना होगा।

Photo Credit: Unsplash/Alexander Shatov

मुंबई में मेट्रो पैसेंजर्स के लिए 'वॉट्सऐप पर ई-टिकट' की सर्विस शुरू की गई है। वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर रूट पर मेट्रो सर्विस ऑपरेट करने वाली मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने गुरुवार को यह सर्विस शुरू की। वॉट्सऐप पर ई-टिकट की पेशकश करने वाला मुंबई मेट्रो वन दुनिया का पहला MRTS (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को 9670008889 नंबर पर 'Hi' मैसेज लिखना होगा। वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मुंबई का पहला मेट्रो रूट है। यह सर्विस 2014 से चल रही है। मुंबई मेट्रो वन में रोजाना 2 लाख 60 हजार यात्री सफर करते हैं। MMOPL का कहना है कि उसने बैंक कॉम्बो कार्ड, मोबाइल क्यूआर टिकट और लॉयल्टी प्रोग्राम जैसी कई तकनीको को अपनाया है। 

WhatsApp से जुड़ी कुछ खबरों की बात करें, तो वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस का देश में विस्तार होने जा रहा है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को अपनी पेमेंट सर्विस का दायरा बढ़ाने और पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए नई लिमिट मिली है। प्लेटफॉर्म को नेशनल पेमेंट कमिशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर 6 करोड़ अधिक यूजर्स की मंजूरी मिली है।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने जब अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत की थी, उस समय NPCI की ओर से इसे 2 करोड़ यूजर्स, उसके बाद 4 करोड़ यूजर्स की परमिशन मिली थी। अब 6 करोड़ अधिक यूजर्स की परमिशन मिलने के बाद वॉट्सएप के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ हो गया है। यानि कि अब वॉट्सएप अपने 50 करोड़ यूजर्स में से 10 करोड़ यूजर्स को पेमेंट सर्विस में शामिल कर सकता है। 

WhatsApp सालों से NPCI से कहता आ रहा था कि भारत इसके लिए सबसे बड़ी मार्केट है और यहां पर यूजर्स को पेमेंट सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए कोई लिमिट नहीं लगाई जानी चाहिए। नवंबर 2021 में NCPI ने वॉट्सएप पेमेंट सर्विस के लिए लिमिट 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ कर दी थी। 
Advertisement

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी। कंपनी कई सालों से लगातार भारतीय रेगुलेशंस के अनुरूप काम करने की कोशिश कर रही थी जिसमें डेटा स्टोरेज की शर्तें भी शामिल थीं। भारत सरकार चाहती थी कि कंपनी पेमेंट से जुड़े डेटा को लोकल सर्वर पर स्टोर करे। भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस सेक्टर में काफी भीड़ है। भारत में वॉट्सएप का मुकाबला एल्फाबेट के Google Pay, सॉफ्टबैंक और एंट ग्रुप वाले Paytm और वॉलमार्ट के PhonePe पेमेंट सर्विसेज से है। 
Advertisement

WhatsApp की ओर से इस डेवलपमेंट के बारे में कमेंट अभी तक नहीं मिल पाया था। लेकिन, NPCI ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में इस डेवलपमेंट की पुष्टि की। वॉट्सएप के लिए यह एक राहत भरी खबर है लेकिन इसके यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक है। इस लिहाज से नई लिमिट के बाद भी प्लेटफॉर्म की पेमेंट सर्विस का विकास एक सीमित दायरे में ही हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, metro tickets, Mumbai, Mumbai Metro, Mumbai Metro One

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.