Facebook पर बड़ा बदलाव, ज्यादा Reels देख पाएंगे आप, कंटेंट क्रिएट करना भी हुआ आसान

Facebook यूजर्स अपनी प्रोफाइल को आसानी से अपडेट कर पाएंगे, सर्च के जरिए नए कंटेंट खोज पाएंगे और फीड में फोटो और वीडियो का आसानी से आनंद ले पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Facebook ने अब अपने प्लेटफॉर्म्स में कुछ सुधार किए हैं।
  • Facebook पर यूजर्स अपनी प्रोफाइल को आसानी से अपडेट कर पाएंगे।
  • Facebook सर्च के जरिए नए कंटेंट खोज पाएंगे।

Facebook पर रील्स देखना आसान होगा।

Photo Credit: Facebook

Facebook ने अब अपने प्लेटफॉर्म्स में कुछ सुधार किए हैं, जिससे यूजर्स अपनी प्रोफाइल को आसानी से अपडेट कर पाएंगे, सर्च के जरिए नए कंटेंट खोज पाएंगे और फीड में फोटो और वीडियो का आसानी से आनंद ले पाएंगे। Facebook फीड को और भी आसान और आकर्षक बना रहा है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के कंटेंट का आसानी से मजा ले पाएंगे और समान रुचियों वाले लोगों से जुड़ पाएंगे। अब जब यूजर्स कई फोटो पोस्ट करेंगे तो वो एक स्टैंडर्ड ग्रिड में मैनेज होंगी। यूजर्स फीड में फोटो को डबल-टैप करके लाइक भी कर सकते हैं और क्लिक करने पर फीड के कंटेंट को फुल स्क्रीन में देख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जल्द होगा बदलाव

फेसबुक पोस्ट के अनुसार, जल्द ही यूजर्स के टैब बार पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले Facebook फीचर्स जैसे कि रील्स, फ्रेंड्स, मार्केटप्लेस और प्रोफाइल टैब बार में सबसे ऊपर और बीच में नजर आएंगे, जिससे यूजर्स उन्हें आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। यूजर्स को एक नया मेनू डिजाइन देखने को मिलेगा और साफ टैब नोटिफिकेशन भी देखने को मिलेंगे, जिससे आप फेसबुक पर लेटेस्ट अपडेट्स पाएंगे।

इसके अलावा यूजर्स के सर्च रिजल्ट में अब सभी प्रकार के कंटेंट को सपोर्ट करने वाले एक आकर्षक ग्रिड लेआउट में ज्यादा कंटेंट नजर आएगा। मेटा फुल स्क्रीन व्यूअर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को सर्च में अपने प्लेस खोए बिना कई फोटो और वीडियो रिजल्ट देखने की सुविधा देता है। आने वाले महीनों में इस फीचर का और ज्यादा कंटेंट और पोस्ट टाइप तक विस्तार किया जाएगा। यूजर्स किसी खास फेसबुक पोस्ट या रील के बारे में अपना रिस्पॉन्स दे सकते हैं, जिससे आगे उन्हें जो कंटेंट नजर आए वो ज्यादा प्रासंगिक हो। मेटा आने वाले महीनों में यूजर्स की फीड को शेप देने और एल्गोरिदम पर अपने फीडबैक देने के लिए नए तरीके पेश करते रहेंगे।

कंटेंट क्रिएट करना हुआ आसान

फेसबुक ने स्टोरीज और फीड पोस्ट क्रिएट करने के तरीके को नया बना दिया है। म्यूजिक ऐड करने और दोस्तों को टैग करने जैसे टूल्स को आसानी से सर्च करने लायक जगह पर रखा गया है। नए इंटरफेस से बेहतरीन कंटेंट बनाना आसान हो गया है। कलरफुल टेक्स्ट बैकग्राउंड जैसे एडवांस्ड टूल्स भी अब बस एक टैप दूर हैं। ऑडियंस और क्रॉस-पोस्टिंग सेटिंग्स को खोजना और एडजस्ट करना आसान हो जाता है। फीड, ग्रुप्स और रील्स पर कमेंट करने भी आसान हो गया है। रिप्लाई आसान तरीके से हो सकते हैं, प्रोमिनेंट बैजिंग आसानी से हो सकती है और नए पिनिंग टूल्स के साथ बातचीत आसान हो गई है। नए और एक्सपेंडेड कंट्रोल्स से ग्रुप एडमिन और क्रिएटर्स को अपने कंटेंट पर हो रही बातचीत पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

Advertisement

फेसबुक में अब समान रुचियों वाले लोगों को सर्च करना आसान हो रहा है। जब भी यूजर अपनी प्रोफाइल अपडेट करते हैं तो फेसबुक उनकी प्रोफाइल में उन दोस्तों को दिखाकर आपकी मदद करेगा जो आपके जैसी रुचि रखते हैं। अगर आप अपनी प्रोफाइल को अपडेट करके दिखाते हैं कि आपको ब्रेड बनाना पसंद है या आप नैशविले की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो फेसबुक आपको ऐसे दोस्त दिखाएगा जो आपको ब्रेड बनाने के टिप्स दे सकते हैं या शानदार लोकल स्पॉट के सुझाव दे सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook Features, Meta, Tech Guide, Tech Tips

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.