Layoffs 2026: Meta का यू-टर्न! बंद किया मेटावर्स, 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Meta ने Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यह कटौती डिविजन की कुल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला मेटावर्स से जुड़े निवेश को कम करने और AI-पावर्ड वियरेबल्स व मोबाइल इंटीग्रेशन जैसे नए फोकस एरिया में संसाधन शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है। Reality Labs को 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब से यह यूनिट भारी नुकसान में रही है। ताजा कदम Meta की बदली हुई स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करता है।