Mercedes का भारत के लग्जरी EV मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल करने का टारगेट  

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla की देश में मौजूदगी नहीं होने का मर्सिडीज को फायदा मिलेगा

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 13:40 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष कंपनी तीन इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी
  • यह देश में बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर सकती है
  • मर्सिडीज इस वर्ष के अंत तक बहुत से शहरों में लगभग 140 EV चार्जर लगाएगी

टेस्ला ने इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने के कारण भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना टाल दी है

जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल करने की योजना बनाई है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla की देश में मौजूदगी नहीं होने का मर्सिडीज को फायदा मिलेगा। इस वर्ष कंपनी तीन इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी।

भारत में मर्सिडीज के बिजनेस हेड Martin Schwenk ने Reuters को बताया कि कंपनी एक लग्जरी EV को असेंबल करने के साथ ही देश भर में फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू करेगी। यह देश में बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर सकती है। Martin ने कहा, "हम EV मार्केट में आक्रामक तरीके से शुरुआत कर रहे हैं। अगले पांच वर्षों में देश में हमारी बिक्री का लगभग 25 प्रतिशत EV से मिलेगा। हमारी महत्वाकांक्षा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आगे रहने की है।" टेस्ला ने इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने के कारण भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना टाल दी है। इसका फायदा मर्सिडीज को मिल सकता है। 
Advertisement

मर्सिडीज अपनी AMG EQS 53 4MATIC परफॉर्मेंस कार के इम्पोर्ट किए जाने वाले इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ देश के लग्जरी EV मार्केट में शुरुआत करेगी। इसका प्राइस लगभग 2.45 करोड़ रुपये होगा। इस कार की सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर तक की रेंज होगी। इसके बाद S-क्लास सेडान EQS का स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जाने वाला इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष के अंत में कंपनी एक अन्य इम्पोर्टेड कार लॉन्च करेगी। भारत में स्मॉल और कम प्राइस वाली कारों की अधिक बिक्री होती है। इस मार्केट में लग्जरी कारों की हिस्सेदारी लगभग एक प्रतिशत की है। मर्सिडीज को अपनी कार के इलेक्ट्रिक वर्जन की लोकल असेंबलिंग करने पर कम टैक्स का फायदा मिलेगा। देश में बने EV पर टैक्स 5 प्रतिशत और इम्पोर्टेड कारों पर लगभग 100 प्रतिशत है।

Martin ने कहा कि कम टैक्स से कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने का एक बड़ा इंसेंटिव मिल रहा है। रेंज को लेकर आशंकाओं को कम करने के लिए मर्सिडीजइस वर्ष के अंत तक बहुत से शहरों में लगभग 140 EV चार्जर लगाएगी। इनमें अल्ट्रा-फास्ट चार्जर शामिल होंगे, जो 40 मिनट में लगभग 80 प्रतिशत चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अगर उसकी किसी मॉडल की बिक्री हजारों यूनिट्स तक पहुंचती है तो वह इन कारों के लिए बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार करेगी। मर्सिडीज ने इंटरनेशनल मार्केट के लिए EV बैटरीज डिवेलप करने में 2030 तक 40 अरब यूरो से अधिक का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है।  
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, EV, Mercedes, Sales, Market, Tesla, Battery, Tax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.