कुछ महीनों में आने वाली है ये 3 Maruti Suzuki कारें! जानें इनके बारे में सब कुछ

Maruti Suzuki Jimny देश में Mahindra Thar और Force Gurkha से टक्कर लेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Jimny को 2023 Auto Expo में दिखाया जा सकता है
  • Baleno के Cross वर्जन के भी अगले साल देश में लॉन्च होने की उम्मीद
  • Maruti Suzuki मौजूदा Swift का अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है

Maruti Suzuki अगले साल Auto Expo में इन तीनों कारों को दिखा सकती है

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की कुछ कार पिछले कुछ समय से ऑटो जगत में सुर्खियों में है, क्योंकि इनके आने वाले कुछ महीनों में, यानी 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें से एक Maruti Suzuki Jimny भी है, जिसे 2023 Auto Expo में भी दिखाए जाने की संभावना है। फैंस इस कार का इंतजार लंबे अर्से से कर रहे हैं। यह कार देश में Mahindra Thar और Force Gurkha से टक्कर लेगी। हम आपको यहां 2023 में भारत में लॉन्च होने वाली टॉप 3 मारुति सुजुकी कारों के बारे में बता रहे हैं।
 

Maruti Suzuki Jimny

मारुति सुजुकी जिम्नी को हाल ही में भारतीय सड़कों पर Grand Vitara और Mahindra Thar के साथ टेस्ट करते हुए देखा गया था। इस कार को कंपनी 2023 Auto Expo में दिखा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि शो में कंपनी पांच दरवाजों वाली जिम्नी को पेश करेगी, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Maruti Suzuki Jimny विदेशों में पहले से उपलब्ध है।

उम्मीद की जा रही है कि कार वही 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लेकर आएगी, जो नए लॉन्च किए गए Grand Vitara और Brezza में शामिल है। यह इंजन 100 bhp की पावर और 130 Nm का टार्क जनरेट करता है। ग्लोबल मार्केट में Maruti Suzuki Jimny को 4X4 सिस्टम के साथ उतारा जा चुका है। भारत में भी इस सिस्टम को 5-डोर वर्जन के साथ पेश किया जा सकता है।
 

2023 Maruti Suzuki Swift

अगली कार 2023 Maruti Suzuki Swift है, जो देश में मारुति की सबसे पॉपुलर हैचबैक में से एक है। इसे इसकी पावर और दमदार लुक के लिए युवाओं द्वारा खासा पसंद किया जाता है। लॉन्च होने के 15 सालों में मारुति सुजुकी ने इस कार को कई बार अपडेट किया है और इसका लेटेस्ट अपडेट अगले साल लॉन्च हो सकता है। एक नई Swift कार को हाल ही में यूरोप में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसके ग्लोबल मार्केट में और भारत में 2023 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

अफवाह है कि कंपनी इस कार को माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में पेश कर सकती है, जिसमें 1.2L K12N Dualjet पेट्रोल इंजन होगा। हालांकि, यह वर्जन यूरोप के लिए हो सकता है।
 

Maruti Baleno Cross

Maruti Suzuki Baleno Cross के भी भारत में अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी ने देश में Baleno का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था और अब, उम्मीद की जा रही है कि अगले साल देश में इसका Cross मॉडल लॉन्च होगा। इस कार को भी हाल में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। डिजाइन से पता चला था कि यह एक क्रॉस वर्जन हो सकता है, जो स्टैंडर्ड बलीनो से थोड़ी ऊंची थी और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी बहुत था। इस कार को भी कंपनी 2023 Auto Expo में पेश कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि इस कार में Baleno के समान 1.2-L, 4 सिलेंडर K12C Dualjet पेट्रोल इंजन होगा, जो 90 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  5. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.