Maruti Suzuki की मैन्युफैक्चरिंग 3 करोड़ यूनिट्स पर पहुंची

कंपनी ने 2.68 करोड़ यूनिट्स से अधिक की मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा के प्लांट्स और 32 लाख यूनिट्स से अधिक की गुजरात में की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दिसंबर 1983 में देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी
  • मारूति सुजुकी को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में मारूति 800 का बड़ा योगदान है
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने रिकॉर्ड सेल्स की है

इसके पास हरियाणा के गुरूग्राम और मानेसर और गुजरात के हंसलपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की कुल मैन्युफैक्चरिंग तीन करोड़ यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी ने दिसंबर 1983 में देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इसके पास हरियाणा के गुरूग्राम और मानेसर और गुजरात के हंसलपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी ने 1994 में 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। इसके बाद अप्रैल 2005 में यह एक करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंची थी। 

मारूति सुजुकी ने 2.68 करोड़ यूनिट्स से अधिक की मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा के प्लांट्स और 32 लाख यूनिट्स से अधिक की गुजरात में की है। कंपनी को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में मारूति 800 का बड़ा योगदान रहा है। इसकी 29 लाख से अधिक यूनिट्स बेची गई हैं। इसके अन्य सफल मॉडल्स में Alto 800, Alto K10, Swift, Wagon R, Dzire, Omni, Baleno, Eeco, Brezza और Ertiga शामिल हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Hisashi Takeuchi ने कहा, "हम 'मेक इन इंडिया' को लेकर प्रतिबद्ध हैं। भारत से व्हीकल्स के कुल एक्सपोर्ट में हमारा योगदान लगभग 40 प्रतिशत का है।" मारूति सुजुकी ने 1987 में एक्सपोर्ट की शुरुआत की थी। 

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 17,59,881 यूनिट्स के साथ अपनी सबसे अधिक सेल्स की है। इसके योजना अगले वर्ष वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स करने की है। इसके लिए हरियाणा और गुजरात में दो ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। मारूति सुजुकी की मार्च में सेल्स 15 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख यूनिट्स से अधिक की रही। इसे यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में मजबूत डिमांड मिल रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति सुजुकी ने 21 लाख से अधिक यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की है। 

कंपनी की सेल्स में कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट का सबसे अधिक योगदान रहा है। इस सेगमेंट में यह Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की बिक्री करती है। इसमें मारूति सुजुकी की बिक्री 71,832 यूनिट्स की रही। कंपनी की Swift और Dzire के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी की SUV और MPV की सेल्स सबसे अधिक 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस सेगमेंट में कंपनी ने मार्च में 58,436 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 37,054 यूनिट्स की थी। SUV सेगमेंट में इसके लिए Brezza, Fronx और Grand Vitara सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल रहे। MPV सेगमेंट में Ertiga और XL6 की मजबूत डिमांड है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  2. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  3. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  4. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  5. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  6. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  7. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  9. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  10. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.