Maruti Suzuki की Jimny SUV पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट, इस महीने के अंत तक मिलेगा ऑफर

यह डिस्काउंट इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट पर है। इसका प्राइस 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 21:01 IST
ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है
  • यह डिस्काउंट इसके एंट्री-लेवल Zeta वेरिएंट के लिए है
  • Jimny को दो डुअल टोन और पांच सिंगल टोन कलर्स में खरीदा जा सकता है

इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने फेस्टिव सीजन के दौरान Jimny SUV पर एक लाख रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की है। यह डिस्काउंट इसके एंट्री-लेवल Zeta वेरिएंट के लिए है। इसका प्राइस 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है। 

यह डिस्काउंट देश भर में केवल मारूति सुजुकी की Nexa डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा। इसमें 50,000 रुपये का डिस्काउंट और 50,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। Jimny को दो डुअल टोन और पांच सिंगल टोन कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।इसमें 462 cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क जनरेट जेनरेट करता है। इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड AT के विकल्प के साथ है। 
Advertisement

Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट और स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर दिए गए है। इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशिएल, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एसिस्ट फंक्शन, रियर व्यू कैमरा, साइड इंपेक्ट डोर बीम्स, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर/फोर्स लिमिटर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं। कंपनी के लिए यह SUV के सेगमेंट में स्थिति मजबूत करने में मददगार हो सकती है। 

मारूति सुजुकी ने सितंबर में एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की था। पिछले महीने कंपनी ने 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। SUV सेगमेंट में मारूति का पहला स्थान है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,81,343 यूनिट्स की रही। इसमें से 1.50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री देश में हुई है। यह पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में मारूति सुजुकी की देश में बिक्री 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.