इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च की प्री-कन्वर्टिड Ignis Electric कार, मिलेगी 240 km की रेंज

इस प्री-कन्वर्टिड Maruti Ignis Electric को फिलहाल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इसमें कार को 170Nm का पीक टॉर्क मिलेगा, जिसके दम पर कार की टॉप स्पीड 140 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) तक जाएगी।

इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च की प्री-कन्वर्टिड Ignis Electric कार, मिलेगी 240 km की रेंज

इस Maruti Suzuki Ignis Electric को दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Northway पेट्रोल कारों को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए बनाती है किट
  • इससे पहले Maruti Suziki Dzire और Mahindra e2o के लिए लॉन्च हुई है किट
  • Ignis Electric किट को कार समेत ही खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
पुणे की ईवी रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी Northway Motorsport पेट्रोल कारों के लिए ईवी किट लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। लेकिन अब, कंपनी ने पहले से इलेक्ट्रिक में बहली Maruti Suzuki Ignis कार लॉन्च की है। जी हां, कंपनी आपको Ignis कार देगी, जो पहले से इलेक्ट्रिक में बदली गई होगी। यह पूरी तरह से नई कार होगी, जिसे टेस्टिंग के लिए 0-50 किलोमीटर दौड़ाया गया होगा। कंपनी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बिल्कुल नया होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Northway कंपनी पहले भी कई वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक किट बना चुकी है, जिन्हें उनकी वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। नई Ignis Pre Converted Electric कार दो बैटरी पैक में आती है, जिनमें एक बेस मॉडल है और एक लॉन्ग रेंज मॉडल। लॉन्ग रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

Northway Motorsport ने प्री-कन्वर्टिड इलेक्ट्रिक 2022 Maruti Suzuki Ignis Alpha MT कार लॉन्च की है। यह बिल्कुल नई Ignis कार होगी, जिसे कंपनी इलेक्ट्रिक कार में बदलकर देगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसमें Maruti Suzuki द्वारा दी जाने वाली वारंटी नहीं मिलेगी। इसके बदले कंपनी अपनी तरफ से 60,000 किलोमीटर या 2 साल की वारंटी देगी। जैसा कि हमने बताया, इसके साथ दो तरह के बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे, जिनमें से एक Drive CT के नाम से आता है। इस पैक के साथ आपको Ignis कार 12,50,000 रुपये कीमत में मिलेगी और यह पैक सिंगल चार्ज में 120 Km की रेंज देता है। इसके बाद एक लॉन्ग रेंज मॉडल है, जिसका नाम Inter CT है और इसकी रेंज 240 km है। इस पैक की कीमत 14,50,000 रुपये है। कार को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।

पावर के मामले में भी कंपनी ने इस मॉडल को काफी दमदार बताया है। इस प्री-कन्वर्टिड Maruti Ignis Electric को फिलहाल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इसमें कार को 170Nm का पीक टॉर्क मिलेगा, जिसके दम पर कार की टॉप स्पीड 140 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) तक जाएगी। इस किट को चार्जिंग स्टेशन के साथ घर पर भी चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि किट को फुल चार्ज करने में 3 से 7 घंटे का समय लग सकता है। कार ABS, EBD, Airbags (ड्राइवर व पैसेंजर) से लैस होगी।

कंपनी का कहना है कि रजिस्ट्रेशन केवल महाराष्ट्र में होगा और इसके साथ Maruti Suzuki की वारंटी नहीं मिलेगी। इसके अलावा, ग्राहक को कार पूरी पेमेंट होने के 2-3 महीनों के बाद मिलेगी। ग्राहक नहीं के अलावा, सेकंड हैंड मॉडल को भी चुन सकते हैं, जो नई कार की तुलना में थोड़ा सस्ता होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »