मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन हुआ 2.5 करोड़ यूनिट्स से पार

देश के कार मार्केट में कई वर्षों से मारुति सुजुकी पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे रैंक पर क्रमशः Hyundai और Tata Motors हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • यह पैसेंजर व्हीकल के प्रोडक्शन में इस उपलब्धि वाली अकेली भारतीय कंपनी है
  • कंपनी की मारुति 800 वर्षों तक देश में मिडल क्लास की पसंदीदा कार रही थी
  • मारुति सुजुकी ने सितंबर में नई Grand Vitara लॉन्च की थी

मारुति ने 1980 के दशक की शुरुआत में हरियाणा में गुड़गांव की फैक्टरी से प्रोडक्शन शुरू किया था

देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर Maruti Suzuki ने लगभग 40 वर्ष पहले देश में बिजनेस शुरू करने के बाद 2.5 करोड़ यूनिट्स से अधिक के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। यह पैसेंजर व्हीकल के प्रोडक्शन में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। मारुति ने 1980 के दशक की शुरुआत में हरियाणा में गुड़गांव की फैक्टरी से प्रोडक्शन शुरू किया था। 

कंपनी की मारुति 800 वर्षों तक देश में मिडल क्लास की पसंदीदा कार रही थी। मारुति ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया है और इसके पास विभिन्न सेगमेंट में 16 मॉडल्स हैं। कंपनी का दूसरा प्लांट मानेसर में है। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 15 लाख यूनिट्स की है। मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Hisashi Takeuchi ने कहा, "इस वर्ष सुजुकी की देश के लोगों के साथ पार्टनरशिप को 40 वर्ष पूरे हो गए हैं। कंपनी ने इस वर्ष 2.5 यूनिट्स के कुल प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। मैं इस अवसर पर कंपनी के सभी एंप्लॉयीज, वेंडर्स पार्टनर्स और डीलर पार्टनर्स के प्रति आभार व्यक्ति करता हूं। इनकी प्रतिबद्धता और समर्थन के साथ मारुति सुजुकी लाखों लोगों का कार खरीदने का सपना पूरा कर सकी है।" 
Advertisement

देश के कार मार्केट में कई वर्षों से मारुति सुजुकी पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे रैंक पर क्रमशः Hyundai और Tata Motors हैं। दूसरी तिमाही में पैसेंजर व्हीकल्स के एक्सपोर्ट में 1.31 लाख यूनिट्स से अधिक के साथ Maruti Suzuki का पहला स्थान रहा। देश से जुलाई-सितंबर के दौरान पैसेंजर व्हीकल्स का कुल एक्सपोर्ट 1,60,590 यूनिट्स का था। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,03,622 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। 

मारुति सुजुकी के लिए टॉप इंटरनेशनल मार्केट्स में लैटिन अमेरिका, आसियान और मिडल ईस्ट शामिल हैं। कंपनी की Dzire, Swift, S-Presso और Baleno जैसी कारों की विदेश में काफी डिमांड है। कंपनी ने सितंबर में नई Grand Vitara को लॉन्च किया था। यह कंपनी का फ्लैगशिप SUV है। मिड-साइज सेगमेंट में हाइब्रिड इंजन वाले व्हीकल्स के कम विकल्प होने से इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका प्राइस 10.45 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कंपनी का सबसे महंगा व्हीकल है। इसमें ई-सीवीटी के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस नए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड वाले पेट्रोल इंजन के विकल्प हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.