• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki Brezza को Rs 1 लाख डाउन पेमेंट देकर कराते हैं फाइनेंस तो कितनी आएगी EMI? जानें ऑनरोड में क्या खर्च है शामिल

Maruti Suzuki Brezza को Rs 1 लाख डाउन पेमेंट देकर कराते हैं फाइनेंस तो कितनी आएगी EMI? जानें ऑनरोड में क्या खर्च है शामिल

आज हम आपके इन सभी सवालों का जवाब बहुत आसानी से दे रहे हैं। भारतीय बाजार में इस साल Maruti Suzuki Brezza लॉन्च हुई है जो कि सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।

Maruti Suzuki Brezza को Rs 1 लाख डाउन पेमेंट देकर कराते हैं फाइनेंस तो कितनी आएगी EMI? जानें ऑनरोड में क्या खर्च है शामिल

Photo Credit: Maruti Suzuki

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Brezza के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,99,000 रुपये है।
  • Maruti Suzuki Brezza लॉन्च हुई है जो कि सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।
  • Maruti Suzuki Brezza की लोन पर मासिक ईएमआई कितने रुपये की होगी।
विज्ञापन
हर किसी के मन में यह सवाल रहता है कि अगर वह किसी कार को खरीदेंगे तो उसकी एक्स शोरूम कीमत कितनी होगी, ऑन रोड कीमत कितनी होगी और फाइनेंस पर खरीदी जाती है तो कितना पैसा चुकाना होगा। आज हम आपके इन सभी सवालों का जवाब बहुत आसानी से दे रहे हैं। भारतीय बाजार में इस साल Maruti Suzuki Brezza लॉन्च हुई है जो कि सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। अगर आप शोरूम पर जाएंगे तो इस कार के लिए 6-8 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइए जानते हैं कि फाइनेंस करवाने पर यह कार आपको कितने रुपये की पड़ सकती है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,99,000 रुपये है। दिल्ली में इस कार पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज 56,730 रुपये है। Fastag के लिए 500 रुपये चार्ज है। इंश्योरेंस के लिए करीब 36,191 रुपये चार्ज है। ऑटो कार्ड के लिए 885 रुपये चार्ज है। इन सभी को मिलाकर कुल कीमत 8,98,806 रुपये बैठती है।

इस पर आप अगर आपका क्रेडिट स्कोर सही है तो आपको एक्स शोरूम कीमत पर फुल लोन मिल सकता है। क्रेडिट स्कोर बेस्ट होने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से ऑटो लोन की ब्याज दर करीब 8.5 हो सकती है। मासिक ईएमआई आपके द्वारा चयनित लोन पीरियड पर होती है। मान लीजिए अगर आपने 5 साल के लिए लगभग 8 लाख रुपये का लोन लिया तो आपको प्रति माह कितना चुकाना होगा।
 

लोन का अमाउंट 8 लाख रुपये


ब्याज दर 8.5 प्रतिशत
लोन पीरियड 3 साल: 25,254 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 4 साल: 19,719 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 5 साल: 16,413 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 6 साल: 14,223 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 7 साल: 12,669 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
 

अगर ब्याज दर 9 प्रतिशत है तो प्रति माह ईएमआई



लोन पीरियड 3 साल: 25,440 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 4 साल: 19,908 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 5 साल: इस दौरान आपको 16,607 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 6 साल: 14,420 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
लोन पीरियड 7 साल: 12,871 रुपये प्रति माह ईएमआई पड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »