• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मैंडूस तूफान की तमिलनाडू में तबाही! तूफानी हवाओं ने उखाड़े 100 से ज्यादा पेड़, दब गईं कारें

मैंडूस तूफान की तमिलनाडू में तबाही! तूफानी हवाओं ने उखाड़े 100 से ज्यादा पेड़, दब गईं कारें

नॉर्थ वेस्ट के इलाकों में यह 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाओं के साथ आगे बढ़ेगा।

मैंडूस तूफान की तमिलनाडू में तबाही! तूफानी हवाओं ने उखाड़े 100 से ज्यादा पेड़, दब गईं कारें

Photo Credit: ANI

मैंडूस तूफान अब नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है लेकिन हवाओं की गति अभी भी काफी तेज रहने की बात कही जा रही है।

ख़ास बातें
  • तूफानी हवाओं ने पेड़ों को उखाड़ फेंकने के साथ ही घरों की छतों को उड़ाया
  • राज्य के कुछ निचले इलाकों ने जलभराव होकर बाढ़ जैसे हालात
  • कई जगहों पर दीवार गिरने की घटनाएं
विज्ञापन
मैंडूस तूफान ने भारत के तमिलनाडू में कहर बरपाया है। तेज तूफानी हवाओं ने पेड़ों को उखाड़ फेंकने के साथ ही घरों की छतों को भी कई जगह ताश के पत्तों की तरह उड़ा दिया। तूफान अपने साथ भारी बारिश लेकर आया जिसके कारण राज्य के कुछ निचले इलाकों ने जलभराव होकर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अब यह कमजोर पड़ने लगा है और उत्तर पश्चिम की और बढ़कर समाप्त हो जाएगा। लेकिन टकराव के कारण तूफान ने तमिनाडू और राजधानी चेन्नई में खूब तबाही की है। 

चक्रवात मैंडूस तमिलनाडू के तट पर कहर बनकर टूटा है। चेन्नई में भारी बारिश हुई जिसके बाद कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। बीती रात तूफान के कारण तेज हवाओं और बारिश ने राजधानी में कई जगह पेड़ों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई घरों की छतें ढह गई हैं और निचलने इलाकों में पानी भर गया है जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर दीवार गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं जिसके साथ में खड़ी कारें भी मलबे में दब गईं। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि अब चक्रवात उत्तरी क्षेत्र में जाकर कमजोर हो गया है। दोपहर तक धीरे धीरे कमजोर होकर यह डिप्रेशन में बदल जाएगा। 

मैंडूस तूफान अब नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है लेकिन हवाओं की गति अभी भी काफी तेज रहने की बात कही जा रही है। नॉर्थ वेस्ट के इलाकों में यह 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाओं के साथ आगे बढ़ेगा। हालांकि, शाम होने तक तूफान काफी कमजोर पड़ चुका होगा और हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह जाएगी। प्रशासन ने अभी भी लोगों से एहतियात बरतने की बात कही है और अपील की है कि घरों के अंदर ही रहें और बाहर निकल कर जान जोखिम में न डालें। 

चक्रवात का असर काफी गहरा हुआ है जिसने 3 घंटे में ही लगभग 100 के करीब पेड़ों को धराशायी कर दिया। इलाकों में पानी भर गया जिसके लिए अब निकासी की व्यवस्था की जा रही है। इस बारे में तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तूफान से राहत-बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। आपदा प्रबंधन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तूफान के खतरे को देखते हुए सिरुमलाई और कोडाइकनाल में स्कूलों की छुट्टी की भी घोषणा की गई है। साथ ही शनिवार को कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  6. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  7. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  8. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  9. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  10. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »