देश में सेमीकंडक्टर बनाने की योजना को झटका, फॉक्सकॉन ने तोड़ा वेदांता के साथ JV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में देश की स्थिति मजबूत करने के लिए चिप मैन्युफैक्चरिंग को प्रायरिटी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 19:33 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष दोनों कंपनियों ने ज्वाइंट वेंचर बनाया था
  • सेमीकंडक्टर का प्लांट गुजरात में लगना था
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से बहुत सी इंडस्ट्रीज के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है

इससे चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए विदेशी इनवेस्टर्स को लाने में मुश्किल हो सकती है

भारत में सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग की योजना को एक बड़ा झटका लगा है। ताइवान की Foxconn ने मेटल्स से लेकर ऑयल तक के बिजनेस से जुड़ी Vedanta के साथ 19 अरब डॉलर से अधिक के सेमीकंडक्टर के ज्वाइंट वेंचर को तोड़ दिया है। बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल फॉक्सकॉन और वेदांता ने पिछले वर्ष गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया था। 

फॉक्सकॉन की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ ज्वाइंट वेंचर में आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।" कंपनी ने बताया कि उसने इस ज्वाइंट वेंचर को लेकर वेदांता के साथ एक वर्ष से अधिक तक कार्य किया था। हालांकि, दोनों कंपनियों ने आपसी सहमति से इस ज्वाइंट वेंचर को समाप्त करने का फैसला किया है। फॉक्सकॉन ने बताया कि इसमें वेदांता की अब पूरी हिस्सेदारी होगी। इस बारे में देश की IT मिनिस्ट्री और वेदांता को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की फॉक्सकॉन सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में देश की स्थिति मजबूत करने के लिए चिप मैन्युफैक्चरिंग को प्रायरिटी दी है। हालांकि, फॉक्सकॉन के इस वेंचर से पीछे हटने से देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए विदेशी इनवेस्टर्स को लाने में मुश्किल हो सकती है। हाल ही में अमेरिकी मेमोरी चिप मेकर Micron Technology ने बताया था कि वह गुजरात में चिप असेंबली और टेस्टिंग फैक्टरी लगाने में 82.5 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। यह देश में कंपनी की पहली फैक्टरी होगी। 

Micron ने बताया था कि केंद्र सरकार और गुजरात सरकार के सहयोग से इस फैक्टरी में 2.75 अरब डॉलर का कुल इनवेस्टमेंट होगा। इसमें से 50 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत गुजरात सरकार की ओर से मिलेगा। इस फैक्टरी का कंस्ट्रक्शन इस वर्ष शुरू होने की संभावना है और इसका पहला फेज अगले वर्ष के अंत तक शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट से लगभग 5,000 जॉब्स मिलेंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े इंसेंटिव की वजह से मंत्रिमंडल से इसे स्वीकृति मिलने की जरूरत थी। अमेरिकी सरकार चिप बनाने वाली कंपनियों को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.