Mahindra ने Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जन को 2 नए कलर्स में पेश किया

महिंद्रा थार के नए कलर्स एवरेट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज हैं। ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 22:23 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा की Thar 4WD छह कलर्स में उपलब्ध होगी
  • कंपनी ने अपनी XUV300 का प्राइस भी इस महीने से 22,000 रुपये तक बढ़ाया है
  • महिंद्रा EV मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है

ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra ने अपनी Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जिन को दो नए कलर्स में पेश किया है। ये एवरेट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज हैं। ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे। महिंद्रा की Thar 4WD छह कलर्स में उपलब्ध होगी। इनमें दो नए कलर्स के अलावा एक्वा मैरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं। 

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Thar के RWD वेरिएंट का प्राइस लगभग 50,000 रुपये बढ़ाया था। इसे इस वर्ष की शुरुआत में 9.99 लाख रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स, RWD डीजल MT variant, LX RWD डीजल MT trim variant और LX RWD पेट्रोल AT में आती है। महिंद्रा थार के इस वर्ष वर्ष की शुरुआत में लगभग 37,000 यूनिट्स के लंबित ऑर्डर्स थे। पिछले महीने इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर चार महीने का हो गया था। कंपनी ने अपनी XUV300 का प्राइस भी इस महीने से 22,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। 

प्राइस में बढ़ोतरी अगले महीने से लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स का पालन करने के लिए नए इंजन का इस्तेमाल करने की वजह से की गई है। महिंद्रा की  इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को कस्टमर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी 15,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। इसे चार दिनों के अंदर ही 10,000 बुकिंग मिल गई थी। कंपनी ने इसके लिए शुरुआती प्राइसेज 16.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखे थे। ये प्राइसेज शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए थे। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। 

यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Poco C81 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
  5. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  6. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. म्यूजिक भी, वायरलेस चार्जिंग भी! Portronics लाया 3-in-1 स्पीकर, कीमत ₹2,249
  2. Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
  4. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Poco C81 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  6. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  7. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.