Mahindra Thar, Scorpio, XUV700 का जलवा, कंपनी ने मार्च में बेची 36 हजार SUVs

Mahindra ने बीते मार्च महीने में अपनी एसयूवी 35,976 यूनिट्स बेची और साथ ही बताया कि यह महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए एक नया रिकॉर्ड है।

Mahindra Thar, Scorpio, XUV700 का जलवा, कंपनी ने मार्च में बेची 36 हजार SUVs

Mahindra ने बीते मार्च महीने में अपनी एसयूवी 35,976 यूनिट्स बेची

ख़ास बातें
  • मार्च 2022 में, कंपनी ने 27,603 यूनिट्स बेची थी
  • साल-दर-साल कंपनी ने सेल्स में 31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है
  • महिंद्रा ने 60% की बढ़ोतरी के साथ साल में 3,56,961 यूनिट्स बेची है
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd.) ने मार्च महीने में हुई वाहनों की बिक्री का आंकड़ा शेयर किया है और बताया है कि ये कंपनी की आज तक की रिकॉर्ड बिक्री है। कंपनी के अनुसार, मार्च 2023 के महीने में उसकी ऑटो सेल 35,976 यूनिट्स रही, जो 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अब तक का सबसे अधिक है। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि उसने 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अपनी SUVs की 3,56,961 यूनिट्स बेचते हुए सबसे अधिक एनुअल सेल्स भी दर्ज की। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है।

महिंद्रा ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी ने बीते मार्च महीने में अपनी एसयूवी 35,976 यूनिट्स बेची और साथ ही बताया कि यह महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए एक नया रिकॉर्ड है, जिसमें कंपनी की SUV, कार और वैन शामिल हैं। मार्च 2022 में, कंपनी ने 27,603 यूनिट्स बेची थी, जिसकी तुलना में साल-दर-साल कंपनी ने सेल्स में 31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। 

वहीं, वार्षिक सेल्स की बात करें, तो महिंद्रा ने 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, 3,56,961 यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे अधिक SUVs भी बेची हैं। हैरानी इस बात की है कि ये आंकड़ा तब हासिल किया गया है, जब कंपनी की SUVs के लिए देढ़ साल तक का वेटिंग पीरियड चल रहा हो।

महिंद्रा के पोर्टफोलियो में इस समय कई पॉपुलर SUVs शामिल हैं। कंपनी ने 2020 में नई पीढ़ी की Thar 4x4 को लॉन्च किया था, जिसके बाद 2021 में XUV700 आई और पिछले साल कंपनी ने नई Scorpio-N को लॉन्च किया। तीनों की SUVs की हाई डिमांड है और लॉन्च के साथ ही इन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।

वहीं, दूसरी ओर महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल्स डिवीजन ने भी सेल्स के मामले में अच्छी ग्रोथ हासिल की है। इस सेगमेंट ने मार्च 2023 में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22,282 यूनिट्स की बिक्री देखी, जबकि वार्षिक बिक्री के मामले में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,48,576 यूनिट्स बेची गईं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra, Mahindra sales
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »