Mahindra अगले हफ्ते पेश करेगी पिकअप ट्रक, जारी किया धांसू वीडियो टीजर

Mahindra पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट में वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी टेल लाइट्स देखने को मिलती हैं, जो काफी हद तक Thar से प्रेरित लगती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 21:01 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में एक इवेंट आयोजित करेगी
  • कंपनी इस इवेंट में कुछ नए कॉन्सेप्ट और टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाएगी
  • इसमें Thar EV Concept दिखाए जाने की भी अफवाह

15 अगस्त को Mahindra दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में एक इवेंट करने वाली है

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में एक इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नए प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी दिखाए जाने का दावा किया। कंपनी ने हाल ही में टीज किया था कि इस इवेंट के दौरान पिकअप ट्रक को दिखाया जाएगा और अब, महिंद्रा ने एक टीजर रिलीज किया है, जिसमें इस पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट की एक झलक देखी जा सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस अपकमिंग इवेंट में कंपनी Thar EV कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठा सकती है। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होने वाले एक अपकमिंग महिंद्रा इवेंट में कुछ इलेक्ट्रिफाइंग होने वाला है। कंपनी पिछले कुछ समय से लगातार इस इवेंट को टीज कर रही है और जानकारी दे रही है कि इसमें कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल्स के कॉन्सेप्ट को दिखाया जाएगा। अपने लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने अपने 'ग्लोबल पिक अप विजन' कॉन्सेप्ट को दिखाया है, जिसे स्वतंत्रता दिवस पर पेश किया जाएगा। नए टीजर वीडियो में इस कॉन्सेप्ट के डिजाइन की झलकियां मिलती हैं।
 

पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट में वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी टेल लाइट्स देखने को मिलती हैं, जो काफी हद तक Thar से प्रेरित लगती हैं। एक फुट स्टेप भी देखा जा सकता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्गो एरिया के लिए होगा या पिकअप ट्रक के केबिन पर चढ़ने के लिए। टीजर में महिंद्रा के नए ट्विन पीक्स लोगो को एक स्टाइलिश क्रोम ग्रिल पर एम्बेडेड दिखाया गया है। एक ईगल आई शॉट में पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट का टॉप लुक दिखता है, जिसमें सनरूफ भी दिखाई देता है, जबकि एक अन्य सॉट में इसके मोटे ऑफ-रोड रेडी टायर और काले रंग के अलॉय व्हील दिखाई देते हैं। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्रोडक्ट डिटेल्स पर पर्दा बना हुआ है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Mahindra 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एक इवेंट में Thar Electric कॉन्सेप्ट को दिखाने वाली है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। महिंद्रा ने कुछ समय पहले इस इवेंट में अपना एक इलेक्ट्रिक वाहन दिखाए जाने की पुष्टि की थी, जिसके लिए बाकायदा एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया था।
Advertisement

थार के ऑफ-रोड शैली के चलते कॉन्सेप्ट ईवी में भी 4X4 सेट-अप होने की उम्मीद की जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि कई 4WD EV में मिलने वाले डुअल मोटर सेटअप के विपरीत, Thar कॉन्सेप्ट EV में क्वाड-मोटर सेट-अप होने की उम्मीद है। यहां तक कि रिपोर्ट में क्रैब स्टीयर या क्रैब वॉक क्षमता का भी उल्लेख था, जिसमें सभी चार पहिए लगभग 45-डिग्री के कोण पर घूम सकते हैं। बता दें कि ये फीचर अभी तक केवल Hummer EV में मौजूद है और Mercedes इसे अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में देने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.