कैश वाले एटीएम की जानकारी इन वेबसाइट और ऐप से पाएं

कैश वाले एटीएम की जानकारी इन वेबसाइट और ऐप से पाएं
विज्ञापन
500 और 1,000 रुपये की नोटबंदी के ऐलान के बाद एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें मिलना आम बात है। अगर आपको एक ऐसे एटीएम की तलाश है जिसमें कैश उपलब्ध हो तो टेक्नोलॉजी आपकी सेवा में हाज़िर है। कैश की कमी को ध्यान में रखते हुए कई संस्थानों और लोगों ने ऐसे टूल तैयार किए हैं जिनकी मदद से आपकी यह परेशानी थोड़ी कम ज़रूर हो जाएगी। इनमें से कई टूल आपको आसपास के इलाके में कैश वाले एटीएम की जानकारी देते हैं तो कुछ में एटीएम के बाहर लगी कतारों का भी ब्योरा मिल जाएगा।

1) कैश नो कैश
क्विकर और नैसकॉन द्वारा लॉन्च किए गए कैश नो कैश या Cashnocash.com वेबसाइट से आपको पिनकोड के आधार पर आसपास के इलाके में कैश वाले एटीएम की जानकारी मिल जाएगी। सर्च बॉक्स में पिनकोड डालें। इसके बाद फाइंड कैश बटन पर क्लिक करें। कैश नो कैश उन एटीएम को ग्रीन पिन के साथ दिखाएगा जिनमें कैश मौजूद है। लंबी कतार वाले एटीएम को ऑरेंज कलर में और बिना कैश वाले एटीएम को लाल रंग में दिखाया जाता है।
 
cashnocash

2) सीएमएस एटीएम फाइंडर टूल
सीएमएस इंफोसिस्टम्स वो कंपनी है जो देशभर में 55,000 एटीएम का रख-रखाव करती है। इस कंपनी ने एक एटीएम फाइंडर टूल पेश किया है जो काम कर रहे एटीएम के बारे में जानकारी देता है। आप किसी भी शहर को चुन सकते हैं इसके बाद उस एटीएम की तलाश कर सकते हैं जहां कैश मिल रहा है। बता दें कि यह जानकारी सिर्फ 55,000 सीएमएस एटीएम तक सीमित रहती है।
 
cmsatmfinder

3) वॉलनट
वॉलनट एक पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट ऐप है। इसकी मदद से आप अपने इलाके में कैश वाले एटीएम को लोकेट कर सकते हैं। इस ऐप के करीब 2 मिलियन यूज़र हैं। यह ऐप उन यूज़र द्वारा एटीएम से पैसे निकालने को ट्रैक करता है। इस जानकारी आधार पर ऐप उन एटीएम की सूची देता है जो काम कर रहे हैं। इस दौरान यूज़र वॉलनट को कतार के बारे में भी बताते हैं। इसके आधार पर ऐप एटीएम से संबंधित और ब्यौरा अन्य यूज़र को दे पाता है। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में अलग-अलग नोट की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी मुहैया कराएगी।
 
walnut

इस ऐप में नहीं काम कर रहे एटीएम को ग्रे पिन में टैग किया जाता है। काम कर रहे एटीएम ग्रीन पिन के साथ टैग किए जाते हैं।

4) एटीएम सर्च
यूज़र की जानकारियों को इकट्ठा करके अन्य ज़रूरतमंदों को जानकारी देती है  ATMsearch.in वेबसाइट। आप वेबसाइट पर जाकर किसी भी लोकेशन का नाम डालकर सर्च एटीएम बटन पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद एटीएम की सूची वेबसाइट पर आ जाएगी। आपको यह भी पता चलेगा कि किस मशीन में कैश है और किसमें नहीं। किस एटीएम पर ज्यादा लंबी कतार है।

एटीएम खोजने के अन्य तरीके  
देश के नागरिकों की मदद के लिए गूगल इंडिया ने एक नया टूल पेश किया है। 'फाइंड एन एटीएम नियर यू' (Find an ATM Near You) नाम के इस टूल से अपने आसपास स्थितएटीएम को खोज सकते हैं। इस टूल को गूगल इंडिया के पेज google.co.in पर दायीं तरफ से एक्सेस किया जा सकता है। यह टूल आपकी लोकेशन के हिसाब से आपके पास स्थित सभी बैंकों के एटीएम को मैप्स पर दिखा देगा। हालांकि, यह टूल आपको यह नहीं बताएगा कि इस एटीएम में कैश है या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »