सिंगल चार्ज में 400KM दौड़ने वाली नई Tata Nexon EV इस दिन होगी लॉन्च

लॉन्ग रेंज वाली Nexon EV में भी ज्यादा पावरफुल 6.6kW AC चार्जर ऑप्शन दिया जा सकता है। यह मौजूदा Nexon EV के 3.3kW AC चार्जर से अधिक हो सकता है जो कि बैटरी को चार्ज करने में करीब 10 घंटे का समय लेता है।

सिंगल चार्ज में 400KM दौड़ने वाली नई Tata Nexon EV इस दिन होगी लॉन्च

Photo Credit: Tata Motors

नई Tata Nexon EV 400km से अधिक रेंज प्रदान कर सकती है।

ख़ास बातें
  • Nexon EV में नई 40kWh की बैटरी मिलेगी।
  • लॉन्ग रेंज Nexon EV 400 किमी से अधिक रेंज दे सकती है।
  • Nexon EV में भी ज्यादा पावरफुल 6.6kW AC चार्जर ऑप्शन मिल सकता है।
विज्ञापन
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अब आखिरकार 11 मई, 2022 को लंबी रेंज वाली Nexon EV को पेश करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) में बड़ा बैटरी पैक मिलेगा जो कि यूजर्स को 400km की अधिक रेंज समेत अन्य फीचर्स प्रदान करेगा। आइए इस आगामी नेक्सॉन ईवी के बारे में जानते हैं।
 

नई Nexon EV में सबसे बड़ा बदलाव


लंबी रेंज वाली Nexon EV में सबसे बड़ा बदलाव इसमें दी जाने वाली नई 40kWh की बैटरी है जो कि मौजूदा इलेक्ट्रिक कार में दी गई 30.2kWh यूनिट से लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। बड़ी बैटरी को फिट करने के लिए टाटा एसयूवी के फ्लोर को कस्टमाइज करेगी और इसेस बूट स्पेस भी कम होने की संभावना है।
 

लॉन्ग रेंज वाली Nexon EV की रेंज


बड़े बैटरी पैक का सबसे बड़ा फायदा अधिक ड्राइविंग रेंज है। मौजूदा Nexon EV से एक बार चार्ज करने पर ARAI क्लेम के मुताबिक 312km की रेंज मिलती है, जबकि लॉन्ग-रेंज मॉडल में ऑफिशियल टेस्ट साइकल पर 400 किमी से अधिक रेंज आ सकती है। वैसे मौजूदा नेक्सॉन ईवी को लेकर लोगों द्वारा 200-220 किमी की रेंज तक ही सीमित किया गया, ऐसे में अधिक रेंज वाली Nexon EV लगभग 300-320 किमी की रेंज दे सकती है।
 

लॉन्ग रेंज Nexon EV के पावर और स्पेसिफिकेशन


लॉन्ग रेंज वाली Nexon EV में भी ज्यादा पावरफुल 6.6kW AC चार्जर ऑप्शन दिया जा सकता है। यह मौजूदा Nexon EV के 3.3kW AC चार्जर से अधिक हो सकता है जो कि बैटरी को चार्ज करने में करीब 10 घंटे का समय लेता है। अधिक रेंज वाली Nexon EV में भी चुनिंदा रीजन मोड मिल सकते हैं। यह ड्राइवर्स को रिजनरेटिव ब्रेकिंग की इंटेस्टी को एडजस्ट करने में मदद करेगा जो लिमिट को और बेहतर बनाने में मदद करता है। जबकि मौजूदा Nexon EV में पहले से ही रीजन ब्रेकिंग है जो कि लाइट और नॉन-एडजेस्टेबल है। धिक दूरी वाली Nexon EV में मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। लॉन्ग-रेंज मॉडल में एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट दी जा सकती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, पार्क मोड और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) दिए जा सकते हैं।
 

लॉन्ग रेंज Nexon EV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो लॉन्ग रेंज वाली Nexon EV की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले 3-4 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »