Lok Sabha Elections 2024: वोटर लिस्ट में ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं जो 1 जून को समाप्त होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस साल के लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: वोटर लिस्ट में ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं
  • चुनाव 1 जून को समाप्त होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी
  • EPIC नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि के जरिए सर्च कर सकते हैं अपना नाम
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: एक लोकतांत्रिक समाज में हर नागरिक का वोट बहुत बड़ी ताकत रखता है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज के साथ कई राज्यों में मतदान शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आपके लिए मतदाता सूची (voter list) में अपना नाम सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। डिजिटल युग आने के साथ, यह वोटर लिस्ट में नाम जांचना अब चुटकी का काम हो गया है। फिर भी, यदि आप इसका प्रोसेस नहीं जानते हैं, तो चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसा करने का तरीका हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं।

शुरू करने से पहले बता दें कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान शुक्रवार (19 अप्रैल) को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं जो 1 जून को समाप्त होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस साल के लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 1.8 करोड़ से अधिक फर्स्ट वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
 

Lok Sabha Elections 2024: How to check your name in voter's list?


Step 1: पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या पीसी/लैपटॉप पर कोई भी ब्राउजर खोलें और electoralsearch.eci.gov.in पोर्टल पर जाएं।

Step 2: सर्च करने का तरीका चुनें
यहां आपको नाम सर्च करने के कई तरीके मिलेंगे, जिनमें Search by Details, Search by EPIC और Search by Mobile ऑप्शन शामिल हैं।

Step 3: सर्च बाय डिटेल्स
इस तरीके में पहले "Search by Details" पर क्लिक करें और अपना नाम, पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, उम्र, लिंग, राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र जैसी डिटेल्स को भरें। इसके बाद CAPTCHA डालें और 'Search' पर क्लिक करें।

Step 4: सर्च बाय EPIC
इस तरीके में पहले "Search by EPIC" ऑप्शन चुनें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। अब अपने वोटर कार्ड पर मौजूद EPIC नंबर के साथ राज्य की जानकारी दें। आखिर में CAPTCHA डालें और 'Search' पर क्लिक करें।

Step 5: सर्च बाय मोबाइल
सबसे पहले "Search by Mobile" चुनें और अपना राज्य और भाषा चुनें। अब उस मोबाइल नंबर को डालें, जो आपके वोटर कार्ड के साथ रजिस्टर्ड है। CAPTCHA डालकर 'Search' पर क्लिक करें।

आखिर में, यदि आपका नाम सर्च के परिणामों में दिखाई देता है, तो आप वोट डाल सकते हैं। हालांकि, चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर अपना वोटर आईडी कार्ड ले जाना याद रखें।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »