दिल्ली के लोधी गार्डन में अप्रैल से मुफ्त इंटरनेट का लीजिए मज़ा

दिल्ली के लोधी गार्डन में अप्रैल से मुफ्त इंटरनेट का लीजिए मज़ा
विज्ञापन
लुटियन दिल्ली के लोधी गार्डन में आने वालों को अब प्रकृति के आनंद के साथ अप्रैल से मुफ्त इंटरनेट वाई-फाई सेवा का लुत्फ उठाने का भी मजा मिलेगा ।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) इसके लिए व्यवस्था कर रही है और इस उद्देश्य से निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है।

एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आने वाले समय में हमारे इलाके में आने वाले सभी अहम पार्कों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने की योजना है। अभी, लोधी गार्डन के लिए निविदा जारी की गई है और अप्रैल से सेवा के शुरू होने की उम्मीद है।’’ नगर निकाय ‘स्मार्ट पोलों’ के इस्तेमाल से ये सेवा प्रदान करने की याोजना बना रहा है, जो एलईडी स्ट्रीटलाइटों युक्त वाईफाई की सुविधा वाले होंगे और इनमें सुरक्षा कैमरे भी लगे होंगे। मौजूदा स्ट्रीटलाइटों को स्मार्ट पोलों के जरिये बदलने की योजना की परिकल्पना 2015 में बनी थी लेकिन तबसे ही यह अटकी हुई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एनडीएमसी की पूरे इलाके को वाईफाई जोन बनाने की योजना का हिस्सा है। पहले चरण में लोधी गार्डन को शामिल किया गया है और बाद में इसे हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाले दूसरे पार्कों, महत्वपूर्ण स्मारकों, मेट्रो स्टेशनों और बाजारों में भी लागू किया जाएगा।’’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »