• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hero और Ola को टक्कर देने EV के साथ LML कर रहा वापसी, LML Star और LML Hyperbike हुए रजिस्टर्ड, जल्द होंगे पेश

Hero और Ola को टक्कर देने EV के साथ LML कर रहा वापसी, LML Star और LML Hyperbike हुए रजिस्टर्ड, जल्द होंगे पेश

कंपनी का नाम LML इलेक्ट्रिक हो गया है और इसके CEO योगेश भाटिया है। भारत में पहले से ही बढ़ रहे EV के सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए  LML का प्लान है कि वो EV मेकर के रूप में लॉन्च हो।

Hero और Ola को टक्कर देने EV के साथ LML कर रहा वापसी, LML Star और LML Hyperbike हुए रजिस्टर्ड, जल्द होंगे पेश
ख़ास बातें
  • LML इलेक्ट्रिक हाइपरबैक और ई-बाइक अगले साल जनवरी में लॉन्च हो सकते हैं।
  • LML लोहिया मशीनरी लिमिटेड का शार्ट फॉर्म है।
  • अपने कमबैक के साथ LML खुद को एक नए रूप के साथ दोबारा से बनाना चाहती है।
विज्ञापन
क्या आपको LML याद है? यह एक भारत में बेस्ड स्कूटर और मोटरसाइकिल मैन्युफेक्चरर कंपनी थी, जिसने 2017 में काम करना बंद कर दिया था। LML लोहिया मशीनरी लिमिटेड का शार्ट फॉर्म है। लेकिन अब अपने कमबैक के साथ LML खुद को एक नए रूप के साथ दोबारा से बनाना चाहती है और इसलिए कंपनी का नया Logo जल्द ही पेश किया जाएगा। 

अब इस कंपनी का नाम LML इलेक्ट्रिक हो गया है और इसके CEO योगेश भाटिया है। भारत में पहले से ही बढ़ रहे EV के सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए  LML का प्लान है कि वो EV मेकर के रूप में लॉन्च हो। LML ने यह कन्फर्म किया है कि वो 29 सितम्बर को 3 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कांसेप्ट पेश करेगी। लेकिन कंपनी ने यह कन्फर्म नहीं किया है की वो टू-व्हीलर कौन-कौन से होंगे। ऐसी उम्मीद है कि इनमें से 2 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। यह सिर्फ एक अनविलिंग इवेंट होगा और इनका लॉन्च बाद में होगा।

Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, LML इलेक्ट्रिक हाइपरबैक और एक ई-बाइक अगले साल जनवरी में लॉन्च हो सकते हैं। इसी के साथ, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले अगस्त या सितम्बर में भी लाया जा सकता है। LML इलेक्ट्रिक प्रीमियम और हाई-परफॉरमेंस EV सेगमेंट पर फोकस करेगी। LML ने दो नए नाम रजिस्टर किए हैं। पहला है LML स्टार और दूसरा है- LML हाइपरबाइक। यही आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के नाम होने वाले हैं। इसी के साथ, LML हाई-परफॉरमेंस सेगमेंट में एक और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है लेकिन यह मॉडल 2024 में लाया जाएगा। LML Electric ने यह दावा किया है कि ये अपनी रेंज में क्लास-लीडिंग फीचर्स लेकर आएगी और इसके पेटेंट को लेकर अप्लाई भी किया जा चुका है। इन व्हीकल्स की लुक्स, फीचर्स, परफॉरमेंस आदि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इस सभी की जानकारी 29 सितम्बर को सामने आएगी।  

क्या उम्मीद की जाए? 
LML ने जर्मन EV ब्रांड eROCKIT AG और इटेलियन कंपनी SPM Engineering के साथ कोलैबोरेशन किया है। eROCKIT AG ईवी कंपोनेंट्स और अन्य टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाएगी। वहीं, SPM Engineering डिजाइन पर काम करेगी। LML का EV वर्जन जर्मन कॉउंटरपार्ट से अलग होगा। एक सही इलेक्ट्रिक रेंज 20km एक सिंगल चार्ज पर चलना है। कंपनी ने यह बताया है कि लोगों में रेंज से जुड़े सवालों का भी ध्यान रखा जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि LML हाई रेंज के EV लेकर आए। LML Electric के ईवी हरियाणा में तैयार किए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LML Star, LML Hyperbike, LML Electric Vehicles
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »