LinkedIn के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही हैं निजी जानकारियां

LinkedIn की वेबसाइट कहती है कि प्लेटफॉर्म को दुनिया भर में इस्तेमाल करने वालों की संख्या 740 मिलियन यानी 74 करोड़ से अधिक है, जिसका मतलब है कि कंपनी के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है।

LinkedIn के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही हैं निजी जानकारियां

LinkedIn के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है

ख़ास बातें
  • LinkedIn के 50 करोड़ से अधिक यूज़र्स का डेटा चोरी हो गया है
  • कंपनी ने इस डेटा ब्रीच को स्वीकारा
  • डेटा को बेचा जा रहा है ऑनलाइन
विज्ञापन
LinkedIn डेटा ब्रीच का शिकार होने वाली लेटेस्ट कंपनी है। यह डेटा काफी बड़ा है। खबर है कि प्लेटफॉर्म के 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से अधिक यूज़र्स का डेटा चुराया गया है और उसे सेल के लिए ऑनलाइन पोस्ट किया गया है। इस डेटाबेस में यूज़र्स के ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, वर्कप्लेस की जानकारी, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, उनके सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल हैं। ब्रीच हुए डेटा को कथित तौर पर एक अज्ञात यूज़र द्वारा हैकर फोरम पर बेचा जा रहा है। इस यूज़र ने सैंपल प्रूफ के नाम पर 2 मिलियन यानी 20 लाख से अधिक यूज़र्स का डेटा सार्वजनिक रखा है। हैक किए गए डेटा के बदले में हैकर बिटकॉइन के रूप में बड़ी राशि की मांग कर रहा है।

LinkedIn की वेबसाइट कहती है कि प्लेटफॉर्म को दुनिया भर में इस्तेमाल करने वालों की संख्या 740 मिलियन यानी 74 करोड़ से अधिक है, जिसका मतलब है कि कंपनी के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है और इसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है। इस खबर को पहले CyberNews ने रिपोर्ट किया था और लिंक्डइन ने बाद में Business Insider को इस ब्रीच की पुष्टि की।

प्रकाशन को एक आधिकारिक बयान में LinkedIn के प्रवक्ता ने बताया, (अनुवादित) “हम अभी भी इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और पोस्ट किए गए डेटाबेस में सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाली जानकारी लिंक्डइन से स्क्रैप की गई थी और ये अन्य वेबसाइट्स या कंपनियों से एकत्रित डेटा के साथ जुड़ी थी। लिंक्डइन से हमारे यूज़र्स के डेटा को ब्रीच करना हमारी सर्विस की टर्म्स का उल्लंघन है और हम अपने यूज़र्स और उनके डेटा की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। डेटा में फोन नंबर, ईमेल आईडी, कार्यस्थल की जानकारी और यहां तक ​​कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लिंक जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं।

कुछ दिन पहले, 533 मिलियन यानी 53.3 करोड़ फेसबुक यूज़र्स का व्यक्तिगत डेटा हैकिंग फोरम पर लीक हुआ था। बड़े डेटासेट में 106 देशों के यूज़र्स शामिल हैं, जिनमें यूएस के 3.2 करोड़ और भारत में 60 लाख यूज़र्स शामिल हैं। डेटाबेस में यूज़र्स के ईमेल, फोन नंबर, फेसबुक आईडी, लोकेशन, जन्मतिथि और बायो कथित तौर पर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »