Tech Layoffs 2024: छह महीने में 344 टेक कंपनियों ने 99 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

जबकि Twitter (अब X के नाम से प्रसिद्ध) और Meta जैसे दिग्गज पिछले कुछ वर्षों से छटनी कर रहे हैं, इस साल आंकड़ा बड़ा प्रतीत होता है, क्योंकि अभी आधा साल बीता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2024 09:21 IST
ख़ास बातें
  • 2024 के जून महीने तक, करीब 99,672 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया
  • इसमें Apple, Google, Microsoft, Meta सहित 344 से ज्यादा कंपनियां शामिल
  • AI टेक्नोलॉजी में जबरदस्त तेजी भी हो सकता है कई कारणों में से एक

Photo Credit: Pexels

टेक इंडस्ट्री हर साल बड़े पैमाने पर छटनी देख रही है। पिछले साल इस इंडस्ट्री की 1,191 कंपनियों ने अपने 2 लाख 63 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला था और इस साल ये संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है। हम 2024 के मध्य में पहुंचे हैं और खबर है कि टेक इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा कंपनियों ने मिलकर 99 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इन कंपनियों में Google, Apple, Microsoft, Meta जैसे बड़े-बड़े नाम भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ समय से लगातार नौकरी में कटौती कर रहे हैं।

छंटनी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Layoffs.fyi के अनुसार, 2024 के जून महीने तक, करीब 99,672 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इन कर्मचारियों में Apple, Google, Microsoft और Meta जैसे टेक दिग्गज सहित 344 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं। इनमें से बड़ी संख्या में वे कंपनियां शामिल हैं, जो कोविड के समय से ही लगातार नौकरियों में कटौती करती आ रही है। भले ही इन छटनियों के मुख्य कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन कई कारणों में से एक निश्चित तौर पर AI टेक्नोलॉजी में जबरदस्त तेजी भी हो सकता है। 

जबकि Twitter (अब X के नाम से प्रसिद्ध) और Meta जैसे दिग्गज पिछले कुछ वर्षों से छटनी कर रहे हैं, इस साल आंकड़ा बड़ा प्रतीत होता है, क्योंकि अभी आधा साल बीता है। तुलना के लिए बता दें कि ट्रैकर के मुताबिक, 2023 में 1,191 टेक कंपनियों द्वारा 263,180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था और 2022 में 1,064 टेक कंपनियों ने 165,269 लोगों की छटनी की थी। ऐसे में साल के मध्य में पहुंचते हुए एक लाख की संख्या को छूना चिंताजनक बात है।

वहीं, लेऑफ में भारतीय मूल की कंपनियां भी शामिल हैं, जिनमें कुछ बड़े नाम Flipkart, Simpl, Ola, Scaler, Byju's और Swiggy हैं। भारत में बेस्ड हेडक्वार्टर वाली 23 कंपनियों ने मिलकर 2024 में अभी तक 1,600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, जिनमें 1,100 कर्मचारियों की छटनी अकेले Flipkart ने की।

इस महीने की शुरुआत में, Microsoft ने कथित तौर पर Azure Cloud डिवीजन और मिक्स्ड रियलटी यूनिट सहित विभिन्न बिजनेस में 1,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था। इसका कारण कंपनी के रणनीतिक मिशन को बताया गया। वहीं, Activision Blizzard के अधिग्रहण के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने मुख्य रूप से अपने गेमिंग डिवीजन से 1,900 नौकरियां कम कर दी थीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कागज नहीं, प्लास्टिक के होंगे भारतीय नोट? जानिए कैसे बनती है पॉलीमर करेंसी और इसके बड़े फायदे
  2. हरियाणा में इलेक्ट्रिकल गाड़ी मिलेगी सस्ती, सरकार ने ग्राहकों को दी टैक्स में 100% छूट
  3. Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  5. COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  7. SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर
  8. अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
  9. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  10. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.