Lava की Blaze AMOLED 5G के लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh की बैटरी

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • यह स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Blaze AMOLED 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन लिस्टेड हुआ है, जिससे डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Lava की वेबसाइट पर Blaze AMOLED 5G को Titanium Grey और Starlight Purple में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि, प्राइसिंग या उपलब्धता के बारे में नहीं बताया है। इस स्मार्टफोन को जल्द  ही लॉन्च किया जा सकता है। 

Blaze AMOLED 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। यह Android 14 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। इसमें वर्चुअल RAM का फीचर भी मिलेगा, जिससे इसकी मेमोरी को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से 8 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Blaze AMOLED 5G की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 49 घंटे से अधिक का टॉक टाइम दे सकती है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.4 x 73.85 x 8.45 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है।  हाल ही में कंपनी ने Storm Play 5G Storm Play 5G को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। Lava के Storm Play 5G और Storm Play 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इन स्मार्टफोन्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 15 दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.