• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Kohler Numi 2.0: स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है और गाने भी चलाता है ये टॉयलेट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

Kohler Numi 2.0: स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है और गाने भी चलाता है ये टॉयलेट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

फिलहाल इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है और साल के अंत तक इसके भारत में आने की उम्मीद है। Numi 2.0 को शुरुआत में पिछले साल लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में प्रदर्शित किया गया था।

Kohler Numi 2.0: स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है और गाने भी चलाता है ये टॉयलेट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!
ख़ास बातें
  • 16 से 20 लाख के आसपास उपलब्ध होगा Kohler Numi 2.0
  • फिलहाल ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है
  • हीटेड पर्सनल क्लींजिंग, डुअल फ्लश और मोशन-एक्टिवेटेड सीट कवर भी शामिल है
विज्ञापन
आज के समय में सब कुछ स्मार्ट होता जा रहा है, यहां तक कि टॉयलेट भी। कोहलर (Kohler) अकसर एडवांस व अतरंगी टेक्नोलॉजी से लैस लग्जरी टॉयलेट लॉन्च करता रहता है और कंपनी अब एक नए प्रोडक्ट के साथ आया है, जिसका नाम Numi 2.0 है। यह स्मार्ट टॉयलेट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉय असिस्टेंट और मोशन-एक्टिवेटेड सीट्स के साथ आता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, एक टॉयलेट जो आपके उसके पास पहुंचते ही एक्टिवेट हो जाएगा और आपकी कमांड पर जेट या गाने चलाएगा। चलिए Numi 2.0 के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

यूं तो Kohler ने इस स्मार्ट टॉयलेट को कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस बनाया है, लेकिन इसी के साथ इसे खरीदने के लिए भी आपको बड़ी जेब खाली करनी होगी। कंपनी ने Numi 2.0 को 16 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है और इसका टॉप मॉडल 20 लाख रुपये तक जाता है। तुलना के लिए बताए तो इतनी कीमत में आप एक प्रीमियम सेडान या SUV खरीद सकते हैं। 

फिलहाल इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है और साल के अंत तक इसके भारत में आने की उम्मीद है। Numi 2.0 को शुरुआत में पिछले साल लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में प्रदर्शित किया गया था।

नई दिल्ली में इंडिया डिजाइन 2024 प्रदर्शनी में अपने सबसे उन्नत स्मार्ट टॉयलेट, Numi 2.0 का प्रदर्शन किया। न्यूमी 2.0 में वॉयस असिस्टेंट, एलेक्सा के साथ इंटिग्रेशन, हीटेड पर्सनल क्लींजिंग, डुअल फ्लश और मोशन-एक्टिवेटेड सीट कवर जैसे एडवांस फीचर्स हैं। निश्चित तौर पर इन खूबियों के साथ यह कोई साई-फाई मूवी का टॉयलेट प्रतीत होता है।

Kohler में दक्षिण एशिया, एशिया प्रशांत के अध्यक्ष सलिल सदानंदन ने लॉन्च पर इस बात पर जोर दिया कि कोहलर नौटंकी के बजाय सार्थक और प्रासंगिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करता है। उन्होंने पिछले साल लॉन्च किए गए प्रोडक्ट 'स्वेदा' की सफलता की बात की, जो चिकित्सीय और कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए स्टीम निकालता है।

Numi 2.0 का बाहरी हिस्सा टाइटेनियम-कोटेड ब्लैक ग्लास से बनाया गया है। इसे स्मार्टफोन ऐप या वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, जो रोशनी और म्यूजिक की पहले से निर्धारित रूटीन जैसे व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। 

स्वच्छता के नजरिए से, Numi 2.0 में प्रत्येक उपयोग के बाद सफाई के लिए स्वचालित यूवी सैनिटाइजेशन की सुविधा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kohler Numi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  2. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  3. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  5. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  8. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  9. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  10. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »