Kia लेकर आ रही है छोटी Electric SUV, Nexon EV को देगी टक्कर

Kia Motors ने भारत में सीमित समय में जबरदस्त सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि साउथ कोरियन कंपनी 3 सालों के अंदर भारत में टॉप 5 कार निर्माताओं में आ गई है।

Kia लेकर आ रही है छोटी Electric SUV, Nexon EV को देगी टक्कर

मार्केट में छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिमांड काफी बढ़ रही है।

ख़ास बातें
  • Kia ने एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी कोडनेम AY पर काम करना शुरू कर दिया है।
  • मार्केट में छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिमांड काफी बढ़ रही है।
  • Kia छोटी इलेक्ट्रिक SUV के साथ एंट्री-लेवल ईवी स्पेस में आना चाहती है।
विज्ञापन
Kia Motors ने देश में अपनी पहली प्योर इलेक्ट्रिक पेशकश के लिए काम करना शुरू कर दिया है, क्योंकि यह भविष्य में एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ एंट्री-लेवल ईवी स्पेस में प्रवेश करना चाहती है। Kia Motors ने भारत में सीमित समय में जबरदस्त सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि साउथ कोरियन कंपनी 3 सालों के अंदर भारत में टॉप 5 कार निर्माताओं में आ गई है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Kia ने एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी कोडनेम AY के लिए काम करना शुरू किया गया है। इस एसयूवी को कंपनी के इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए खासतौर पर भारत में बनाए जाने की संभावना है और 2025 तक यह सड़कों पर आ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया कि यह मॉडल प्योर ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नहीं होगा।

Kia एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी क्या Sonet EV होगी
इसको एक फ्लैक्सिबल प्लेटफॉर्म द्वारा तैयार किया जाएगा जो Kia को बड़े स्तर पर मार्केट में एंट्री लेवल के पेट्रोल एसयूवी सेगमेंट में एक जगह बनाने का मौका देगा। Kia पहले से ही Sonet के तौर पर एक एंट्री-लेवल एसयूवी बेचती है। अब कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स के साथ इस फील्ड में अपना मजबूत कदम रखना चाहता है।

कार निर्माता कंपनी इस साल के आखिर में EV6 के साथ भारत में EV मार्केट में एंट्री करेगी। फुल इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ने बीते साल मार्च में अपनी ग्लोबल एंट्री की है। इसे पहले ही कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कार नए इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है जो नई Hyundai Ioniq 5 पर भी बेस्ड है। बाद में यह कार इस साल के आखिर में भारत में लॉन्च की जाएगी।

दो नई ईवी की पेशकश के साथ Kia बैटरी से चलने वाली एसयूवी पसंद करने वाले ग्राहकों को बड़े स्तर पर सुविधा पहुंचाएगी। हालांकि एंट्री-लेवल एसयूवी के बारे में अभी तक कुछ खास जानकारी प्राप्त नहीं हुई है और इस बारे में अभी जानकारी आने में वक्त लगेगा। बीते साल के आखिर में Kia की सिस्टर कंपनी Hyundai India ने भी एक एंट्री लेवल एसयूवी लॉन्च करने का ऐलान किया किया था। Kia के जैसे Hyundai ने भी जानकारी का खुलासा नहीं किया, लेकिन ऐसा कहना है कि यह एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। मार्केट में Nexon EV की भारी डिमांड देखते हुए ऐसा लग रहा है कि Kia और Hyundai भारत के लिए Venue और Sonet को इलेक्ट्रिक बनाने पर काम कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia EV6, Small Electric SUV, Sonet EV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »