Kia ने अक्टूबर 2022 में बेचीं 43% ज्यादा कारें, टॉप 5 की लिस्ट में बरकरार

कंपनी ने आंकड़ों में बताया कि ईवी6 की इसने 152 यूनिट अक्टूबर में सेल कीं।

Kia ने अक्टूबर 2022 में बेचीं 43% ज्यादा कारें, टॉप 5 की लिस्ट में बरकरार

Kia India ने अक्टूबर 2022 में हुई सेल्स में 2021 के मुकाबले 43% ज्यादा कारें बेचीं।

ख़ास बातें
  • इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक 2 लाख यूनिट्स की बिक्री
  • कंपनी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट से 1.5 लाख यूनिट की एक्सपोर्ट
  • कंपनी के अनुसार ईवी6 को मार्केट से बहुत अच्छा रेस्पोन्स मिल रहा
विज्ञापन
किआ इंडिया (Kia India) को अक्टूबर में सेल्स में भारी बढ़ोत्तरी मिली है। कंपनी ने बीते महीने के सेल्स नम्बर जारी किए हैं जिसमें कंपनी ने 43%  ज्यादा सेल्स करने का दावा किया है। यानि कि 2021 में अक्टूबर में बेचे गए व्हीकल्स की तुलना में इस साल अक्टूबर में कंपनी ने 43% ज्यादा सेल्स की हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है। 

Kia India ने अक्टूबर 2022 में हुई सेल्स की जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 43% ज्यादा सेल की। अक्टूबर में कंपनी ने 23,323 यूनिट्स की सेल की जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसने 16,331 यूनिट्स की सेल की थी। इसमें डॉमेस्टिक के साथ-साथ एक्सपोर्ट सेल्स भी शामिल हैं। इस साल में बेचे गए कुल व्हीकल यूनिट्स की बात करें तो कंपनी जनवरी से अक्टूबर तक 2 लाख व्हीकल बेच चुकी है। 2021 में यह आंकड़ा 181,583 था। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स हेड हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि मार्केट में किआ प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी बढ़ी है, निश्चित तौर पर यह ब्रांड के लिए उत्साहित करने वाली बात है। इससे पता चलता है कि कंपनी की रणनीति शुरू से ही सही रही है। 

हरदीप सिंह बराड़ ने आगे बताते हुए कहा कि 2022 के खत्म होने में अभी दो महीने का वक्त और है, और हमें विश्वास है कि इस बचे हुए समय में भी हम ये आंकड़ा और आगे लेकर जाएंगे। कंपनी ने किया सेल्टोस की 9777 यूनिट्स बेचीं जबकि सोनेट और कैरेंस की क्रमश: 7,614 और 5,479 यूनिट्स बेचीं। किआ वर्तमान में भारत की टॉप 5 कार मेकर कंपनियों की लिस्ट में बनी हुई है। 

कंपनी ने आंकड़ों में बताया कि किआ ईवी6 की इसने 152 यूनिट अक्टूबर में सेल कीं। यह इलेक्ट्रिक कार देश की पॉपुलर लग्जरी कारों में आती है। कंपनी के अनुसार ईवी6 को मार्केट से बहुत अच्छा रेस्पोन्स मिला है। लग्जरी स्पेस में भी किया अपना एक दम रखती है। पिछले साल भी कंपनी ने 35% की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की थी। विदेशों में सप्लाई की बात करें तो कंपनी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट से 1.5 लाख यूनिट एक्सपोर्ट कर चुकी है। यह मिडल ईस्ट, अफ्रीका और साउथ अमेरिका समेत मैक्सिको और एशिया पेसिफिक में 95 देशों में व्हीकल्स को एक्सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »