• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देश की सबसे ज्यादा माइलेज वाली इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में 528KM रेंज से होगी हर साल लाखों की बचत

देश की सबसे ज्यादा माइलेज वाली इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में 528KM रेंज से होगी हर साल लाखों की बचत

Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 306 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो टाटा मोटर्स साइट के मुताबिक Tata Tigor EV XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12,49,000 रुपये है।

देश की सबसे ज्यादा माइलेज वाली इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में 528KM रेंज से होगी हर साल लाखों की बचत
ख़ास बातें
  • Kia EV6 सिंगल चार्ज में 528 किमी की रेंज दे सकती है।
  • Hyundai Kona Electric एक बार चार्ज होकर 452km चल सकती है।
  • MG ZS EV एक बार चार्ज होकर 461 किमी तक चल सकती है।
विज्ञापन
अगर आप अपने लिए कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार की तलाश है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद सबसे ज्यादा रेंज प्रदान करने वाली इलेक्ट्रिक कारें लेकर आए हैं। इस लिस्ट में Tata Tigor EV, Tata Nexon EV Max, Hyundai Kona Electric, MG ZS EV और Kia EV6 शामिल हैं। आइए इन सभी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tata Tigor EV: पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।  इस कार की बैटरी की क्षमता 26 kWh है।  रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 306 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो टाटा मोटर्स साइट के मुताबिक Tata Tigor EV XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12,49,000 रुपये है।

Tata Nexon EV Max: पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी है। रेंज की बात की जाए तो टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स एक बार चार्ज होकर ARAI सर्टिफाइड 437 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की एक्स शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है।

MG ZS EV: पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो MG ZS EV में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 176 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस कार में 50.3kWh की हाई वॉल्टेज बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होकर 461 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो MG ZS EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21,99,800 है।

Hyundai Kona Electric: फीचर्स और स्पेसिफफिकेशन की बात करें तो Hyundai Kona Electric में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर (PMSM) दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 136 PS और टॉर्क 395 Nm है। इसमें 39.2kWh की बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के अनुसार यह एक बार चार्ज होकर 452km चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो Hyundai Kona Electric की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 23,79,000 है।

Kia EV6: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Kia EV6 दो वेरिएंट में आएगी, जिसमें एक किफायती रियर व्हील ड्राइव और दूसरा ऑल व्हील ड्राइव है। परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इस कार में 77.4 kWh की बैटरी दी गई है। रेंज के लिए Kia EV6 सिंगल चार्ज में 528 किमी की रेंज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 की एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia EV6, Electric Car, Highest Range Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »