• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 5 सेकंड में 100km स्पीड पकड़ने वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, 528km जैसी ताकतवर माइलेज

5 सेकंड में 100km स्पीड पकड़ने वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, 528km जैसी ताकतवर माइलेज

Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार लेटेस्ट फीचर्स से लैस है जो कि कई लग्जरी कारों के मॉडलों को भी टक्कर दे सकती है। इस कार में मेन इंफोटेनमेंट के साथ-साथ ड्राइवर डिस्प्ले के लिए फ्लोइंग कर्व्ड एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है।

5 सेकंड में 100km स्पीड पकड़ने वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, 528km जैसी ताकतवर माइलेज

Photo Credit: Kia

Kia EV6 Electric Car सिंगल चार्ज में 528 किमी चल सकती है।

ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 की एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है।
  • Kia EV6 कार सिर्फ 5.2 सेकंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Kia EV6 एक बार चार्ज होकर 528 km तक चल सकती है।
विज्ञापन
Kia ने भारत में ऑफिशियली Kia EV6 को आज यानी कि गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट में आई है, जिसमें GT RWD और AWD वर्जन शामिल हैं। किआ के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड यह पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में कई बॉडी स्टाइल और केबिन लेआउट मिलते हैं। किआ की यह नई कार सीबीयू रूट के जरिए लिमिटेड नंबर में भारत में आएगी, जिसमें सिर्फ 100 यूनिट उपलब्ध हैं।

Kia ने भारत में आज ईवी को लॉन्च करते हुए कहा कि Kia EV6 की इन सभी यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। वास्तव में कार निर्माता कंपनी को इलेक्ट्रिक कार की 355 यूनिट्स के लिए कुल बुकिंग मिली है। Kia EV6 की पहली यूनिट की डिलीवरी इसी साल सितंबर से शुरू होगी।
 

Kia EV6 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 की एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है।
 

Kia EV6 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Kia EV6 दो वेरिएंट में आएगी, जिसमें एक किफायती रियर व्हील ड्राइव आएगा और दूसरा ऑल व्हील ड्राइव आएगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार 77.4 kWh की बैटरी से लैस है। रेंज की बात की जाए तो Kia EV6 एक बार चार्ज होकर WLTP-सर्टिफाइड 528 km तक चल सकती है, लेकिन ऑफिशियल रेजं को लेकर कुछ खास दावा नहीं किया गया है। Kia अपने 15 डीलरशिप पर 150 kW DC फास्ट चार्जर लगाएगी जो EV6 को सिर्फ 40 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज कर सकती है। यह कार सिर्फ 5.2 सेकंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।
 

Kia EV6 के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार लेटेस्ट फीचर्स से लैस है जो कि कई लग्जरी कारों के मॉडलों को भी टक्कर दे सकती है। इस कार में मेन इंफोटेनमेंट के साथ-साथ ड्राइवर डिस्प्ले के लिए फ्लोइंग कर्व्ड एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। कार के फ्रंट की दो सीट्स में जीरो-ग्रेविटी रिक्लाइन फंक्शन दिया गया है। आज के समय में लोकप्रिय पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। कई प्रकार के चार्जिंग ऑप्शन इसे खास बनाते हैं। इस कार में एम्बिएंट लाइटिंग, होम एप्लायसेंज डिवाइस को चार्ज करने के लिए रियर सीट के नीचे एक पावर आउटलेट और काफी कुछ शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia EV6, Kia EV6 Range, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »