सिंगल चार्ज में 475 किलोमीटर दौड़ने वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस आती है। सबसे दमदार GT Line ट्रिम होगा, जो 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Kia ने कोरिया में लॉन्च की EV6 इलेक्ट्रिक कार
  • सिंगल चार्ज में 475 किलोमीटर तक की रेंज निकाल सकती है यह कार
  • टॉप मॉडल 3.5 सेकंड में पकड़ सकता है 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार

Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार को कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है

दक्षिण कोरिया कार निर्माता कंपनी KIA ने घरेलू बाज़ार में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिर कार EV6 को लॉन्च किया है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाना है और लंबे समय से कंपनी इसकी बुकिंग भी ले रही है। कोरिया में बुकिंग चालू होने के बाद कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी ने जानकारी दी है कि EV6 को 30,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं, जिसमें से 8,800 ऑर्डर यूरोप और अमेरिका से हैं। EV6 इलेक्ट्रिक कार (Electric car) को हुंडई (Hyundai) द्वारा खास इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए विकसित किए गए इलेक्ट्रिक- ग्लोबल मॉड्यूल प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज और पावर है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.5 सेकंड में पकड़ने में सक्षम यह कार फुल चार्ज में अधिकमत 475 किलोमीटर चल सकती है।

News Daily Korea के अनुसार, Kia EV6 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 47.3 मिलियम वॉन से 51.55 मिलियन वॉन (लगभग 30.70 लाख से 33.5 लाख रुपये) के बीच है। वहीं, लॉन्ग रेंज मॉडल को 51.20 मिलियन वॉन से 55.95 मिलियन वॉन (लगभग 33.23 लाख से 36.31 लाख रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। टॉप ट्रिम GT-Line की कीमत 56.8 मिलियन वॉन (लगभग 36.86 लाख रुपये) है। 
Advertisement

EV6 इलेक्ट्रिक कार दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस आती है। इसके स्टैंडर्ड ट्रिम के टू व्हील ड्राइव विकल्प में 125kW क्षमता की मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो महज 6.2 सेकेंड में कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचा सकती है। वहीं, इसके फोर व्हील ड्राइव विकल्प में 173kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। GT Line ट्रिम के टू व्हील ड्राइव विकल्प में 168kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 229PS पावर जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह महज 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इससे भी दमदार इसका फोर व्हील ड्राइव ट्रिम होगा, जिसमें 239kW क्षमता की मोटर है, जो 325PS पावर जेनरेट करेगी।

सबसे दमदार GT Line ट्रिम होगा, जिसमें 430kW क्षमता की डुअल मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह 740Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम महज 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इस ट्रिम की टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
Advertisement

इलेक्ट्रिक सेडान दो क्षमता के बैटरी पैक के विकल्पों में बेची जाएगी। इसमें पहला विकल्प 58kwh बैटरी पैक और दूसरा 77.4kwh का बैटरी पैक होगा। इनकी बदौलत कार क्रमश: 370 किलोमीटर और 475 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। Kia का दावा है कि EV6 इलेक्ट्रिक कार में शामिल बैटरी महज 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.