• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • यह कंपनी बना रही है हवा में उड़ने वाली मोटरसाइकल, जानें इसकी कीमत और खूबियां

यह कंपनी बना रही है हवा में उड़ने वाली मोटरसाइकल, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Jetpack Aviation अपने Jetpack के लिए जानी जाती है, लेकिन कंपनी ने Speeder नाम की एक फ्लाइंग मोटरसाइकल भी बनाई है, जिसे हवा में उड़ाया जा सकता है।

यह कंपनी बना रही है हवा में उड़ने वाली मोटरसाइकल, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Jetpack Aviation के Speeder की कीमत लगभग 2.83 करोड़ रुपये है

ख़ास बातें
  • Jetpack Aviation बना रही है हवा में उड़ने वाली मोटरसाइकल Speeder
  • 240 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड और 15,000 फीट की ऊंचाई हासिल कर सकती है
  • कम से कम 3,80,000 डॉलर (लगभग 2.83 करोड़ रुपये) तय की गई है इसकी कीमत
विज्ञापन
आज टेक्नोलॉजी किस स्तर पर है, इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वाहन निर्माता अब कार या मोटरसाइकलों को ज़मीन में चलता हुआ देखना नहीं चाहते। आप आने वाले समय में हवा में उड़ने वाली मोटरसाइकल भी देख सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, उड़ने वाले वाहनों पर काम करने वाली एक कंपनी Jetpack Aviation कुछ ऐसा ही करने की योजना बना रही है। कंपनी ने Speeder नाम की दुनिया की पहली फ्लाइंग मोटरसाइकल (Flying motorcycle) बनाई है, जो इंसान को एक जगह से दूसरी जगह हवा में ले जा सकती है। यूं तो इस वाहन को कंपनी भविष्य में सेना और सरकारों के लिए विकसित करने की योजना बना रही है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इस फ्लाइग मोटरसाइकल के 20 यूनिट आम जनता के लिए भी बनाए जाएंगे। इसकी कीमत का भी खुलासा किया जा चुका है।

Jetpack Aviation अपने Jetpack के लिए जानी जाती है, लेकिन कंपनी ने Speeder नाम की एक फ्लाइंग मोटरसाइकल भी बनाई है, जिसे हवा में उड़ाया जा सकता है। इसका डिज़ाइन आपको वीडियो गेम्स या कई भविष्य पर आधारित फिल्मों में मौजूद वाहनों की याद दिलाएगा। यह न केवल दिखने में आधुनिक है, बल्कि इसमें दमदार स्पेसिफिकेशन्स का इस्तेमाल भी किया गया है। Jetpack Aviation का कहना है कि शुरुआत में इसके 20 यूनिट आम जनता के लिए बनाए जाएंगे और बाद में इसका उत्पादन केवल सेना और सरकारों के लिए होगा।

Speeder को प्रोटोटाइप के तौर पर 2019 में पेश किया गया था। इसकी कीमत 380,000 डॉलर (लगभग 2.83 करोड़ रुपये) बताई गई है, लेकिन Enquiry पेज पर कंपनी ने यह साफ लिखा है कि डिलिवरी के समय तक इसकी कीमत में बदलाव भी हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसके उत्पादन और डिलिवरी के समय को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक प्री-बुक या अन्य संबंधित जानकारियों के लिए Enqiry फॉर्म भर सकते हैं।

Speeder 4 टर्बो इंजन से लैस है और यह डीज़ल या केरोसीन फ्यूल पर चलेगा। इसमें मौजूद चारों इंजन मिलकर 705lbf का अधिकतम थ्रस्ट पैदा करने में सक्षम हैं। यह लगातार 20 मिनट तक चल सकता है और 240 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 15,000 फीट की ऊंचाई हासिल करने में सक्षम है। इसमें 12-इंच की एक टचस्क्रीन डिस्प्ले भी शामिल है। कंपनी ने अपने आधिकारिक YouTube पेज पर इस फ्लाइंग मोटरसाइकल का वीडियो भी साझा किया है, जो आपको यह दिखाएगा कि भविष्य में लोग जमीन के साथ-साथ हवा में मोटरसाइकल उड़ाते कैसे लगेंगे। आप इस वीडियो को नीचे भी देख सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JetPack Aviation, Flying Motorcycle, Speeder
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »