Jeep और Razor ने मिलकर बनाया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 40 मिनट

Jeep Razor RX200 ई-स्कूटर में 20V बैटरी सिस्टम मिलता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 40 मिनट की राइडिंग रेंज दे सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Razor की वेबसाइट पर $499.99 (लगभग 37,500 रुपये) में बेचा जाएगा ई-स्कूटर
  • 20V बैटरी पैक से लैस RX200 सिंगल चार्ज में चलेगा 40 मिनट
  • फ्रेम में और पीछे की ओर Jeep की ब्रांडिंग भी मिलती है

Jeep Razor RX200 ई-स्कूटर को Razor की वेबसाइट पर 499.99 डॉलर (लगभग 37,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है

Jeep और Razor ने मिलकर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) बनाया है, जिसका नाम RX200 है। इस ई-स्कूटर (e-Scooter) को फुल चार्ज में कंपनी के दावे अनुसार, 40 मिनट चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 12 मील प्रति घंटा (लगभग 20 किमी प्रति घंटा) है। बता दें, हाल ही में Jeep ने Razor के साथ साझेदारी की थी। Razor के पोर्टफोलियो में पहले से ही कई ई-स्कूटर शामिल हैं, जिनमें Power Core 90, E200, Turbo A Black Lable, Black Label E100 समेत कई अन्य ई-स्कूटर्स शामिल हैं।

Razor ने RX200 ने लॉन्च के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी और अनबॉक्सिंग अनुभव वाला एक वीडियो भी शेयर किया। स्कूटर को Razor की वेबसाइट पर 499.99 डॉलर (लगभग 37,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। हालांकि सेल की तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।



स्कूटर को ऑफ-रोडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। लुक में यह आम ई-स्कूटर की तरह लगता है, लेकिन कुछ डिज़ाइन एलिमेंट इसे ऑफ-रोडिंग टच देते हैं। स्पीड को 12 मील/घंटा तक सीमित रखा गया है। ऑफ-रोडिंग के दौरान उबड़-खाबड़, पथरीले या नोकिली वस्तुओं से भरे ट्रेल पर आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए इसमें मजबूत न्यूमेटिक टायर्स मिलते हैं। ये बड़े 8-इंच के टायर्स हैं। इसमें 20V बैटरी सिस्टम मिलता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 40 मिनट की राइडिंग रेंज दे सकता है।
Advertisement

दिखने में यह मजबूत लगता है। हैंडल के बीच में डुअल हेडलाइट सेटअप मिलता है। फ्रेम में और पीछे की ओर Jeep की ब्रांडिंग भी मिलती है। क्योंकि यह ऑफ-रोडिंग के लिए डिज़ाइन है और इसमें Jeep की साझेदारी भी है, इसलिए इसे आर्मी ग्रीन कलर से रंगा गया है। बैटरी और अन्य सेंसर को फुटरेस्ट के नीचे फिट किया गया है। इसमें छोटा साइड स्टैंड भी मिलता है, जिसके जरिए आप इस ई-स्कूटर को खड़ा रख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.