40 km की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज के साथ Jeep Grand Cherokee 4xe हाइब्रिड कार लॉन्च

Jeep Grand Cherokee 4xe हाइब्रिड कार को तीन 4WD सिस्टम के साथ पेश कर रही है, जिसमें Quadra-Trac I, Quadra-Trac II, और इलेक्ट्रॉनिक रियर डिफरेंशियल लॉक के साथ एक Quadra-Drive II सिस्टम शामिल है।

40 km की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज के साथ Jeep Grand Cherokee 4xe हाइब्रिड कार लॉन्च

Jeep Grand Cherokee 4xe हाइब्रिड कार को यूरोप में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Jeep Grand Cherokee 4xe में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी शामिल
  • कार मैक्सिमम 380 hp की पावर और 637 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है
  • केवल इलेक्ट्रिक पावर के साथ 40 किलोमीटर चल सकती है यह हाइब्रिड कार
विज्ञापन
Jeep ने यूरोप में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Grand Cherokee का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन पेश किया है। नई Grand Cherokee 4xe हाइब्रिड कार पेट्रोल टर्बो इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन वाले सेटअप के साथ आती है, जो मिलकर मैक्सिमम 380 hp की पावर और 637 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार प्रति लीटर पेट्रोल में 24 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है, और केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चलाने पर यह लगभग 40 किलोमीटर की रेंज निकालमें सक्षम होगी।

Jeep ने Grand Cherokee 4xe की घोषणा के करते हुए जानकारी दी है कि पांचवीं पीढ़ी की जीप ग्रैंड चेरोकी 4एक्सई का एक 'Exclusive Launch Edition' भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सभी उपकरण, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन्स पर कार को चार्ज करने के लिए एक मोड 3 केबल और कुछ अन्य फीचर्स मिलेंगे। एक्सक्लूसिव लॉन्च एडिशन नए लेवल 2 एक्टिव ड्राइवर असिस्टेंट, नए 25.4cm हेड-अप डिस्प्ले, फ्रंट पैसेंजर के लिए एक्सक्लूसिव स्क्रीन और नया डिज़िटल रियर-व्यू मिरर जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ आएगा।

वहीं, पावरट्रेन की बात करें, तो स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन दोनों में एक समान पावर और बैटरी पैक विकल्प मौजूद होंगे। जैसा कि हमने बताया, Grand Cherokee 4xe हाइब्रिड कार में मौजूद पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर मैक्सिमम 380 hp की पावर और 637 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेंगे। इसमें 17 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यदि इस कार को केवल इलेक्ट्रिक पावर के साथ चलाया जाएगा, तो यह सिंगल चार्ज में 40 किलोमीटर चल सकती है।

कंपनी इस कार को तीन 4WD सिस्टम के साथ पेश कर रही है, जिसमें Quadra-Trac I, Quadra-Trac II, और इलेक्ट्रॉनिक रियर डिफरेंशियल लॉक के साथ एक Quadra-Drive II सिस्टम शामिल है। आखिरी सिस्टम पांच ड्राइविंग मोड से लैस आएगा, जिसमें ऑटो, स्नो, सैंड/मड, रॉक और स्पोर्ट मोड शामिल हैं।

कार में विशाल डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो सेंटर स्क्रीन से जुड़ता है। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में Android Auto और Apple CarPlay जैसे वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शन, OTA मैप अपडेटस, आठ डिवाइसेस के लिए 4G हॉटस्पॉट सपोर्ट और Amazon Alexa इंटिग्रेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »