• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • जयपुर की कंपनी ने Money Heist का आखिरी सीज़न देखने के लिए अपने कर्मचारियों को दी पूरे दिन की छुट्टी

जयपुर की कंपनी ने Money Heist का आखिरी सीज़न देखने के लिए अपने कर्मचारियों को दी पूरे दिन की छुट्टी

कंपनी का यह लेटर और ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे अभी तक 288 लाइक मिल चुके थे और 90 लोगों ने इसे रीट्वीट किया था।

जयपुर की कंपनी ने Money Heist का आखिरी सीज़न देखने के लिए अपने कर्मचारियों को दी पूरे दिन की छुट्टी

Money Heist Season 5 Volume 1 को 3 सितंबर को रिलीज़ किया जाना है

ख़ास बातें
  • Money Heist Season 5 का Volume 1 कल यानी 3 सितंबर को होगा रिलीज़
  • आखिरी सीज़न को देखने के लिए भारतीय कंपनी Verve Logic ने सभी को दी छुट्टी
  • कंपनी ने ट्विटर पर शेयर किया सीओ अभिषेक जैन का लेटर
विज्ञापन
Money Heist सीज़न 5 कल, 3 सितंबर को रिलीज़ होने जा रहा है। Netflix के सबसे लोकप्रिय सीरीज़ में शामिल मनी हाइस्ट के इस पांचवे सीज़न का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था। इसकी दिवागनी को देखते हुए एक भारतीय कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दे दी है। जी हां, आपने सही पढ़ा, भारत में जयपुर में स्थित एक आईटी कंपनी ने Money Heist Season 5 देखने के लिए अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी है।

सोमवार को, ट्विटर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में, जयपुर स्थित Verve Logic फर्म ने एक लेटर शेयर किया, जिस पर कंपनी के सीईओ अभिषेक जैन (Abhishek Jain) ने हस्ताक्षर किए हुए हैं। इस लेटर के जरिए बताया गया है कि कंपनी Money Heist के अंतिम सीज़न (Season 5) के रिलीज़ के रिलीज़ होने के दिन यानी 3 सितंबर को अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे रही है। लेटर में जैन ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि यह फैसला ऑफिस में मास बंक (बड़े पैमाने में बंक) को रोकने के लिए लिया गया है।
 

Netflix India ने भी कंपनी के इस लेटर को शेयर करते हुए इसे बेहतरीन आइडिया करार दिया।

कंपनी का यह लेटर और ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे अभी तक 288 लाइक मिल चुके थे और 90 लोगों ने इसे रीट्वीट किया था।

Money Heist के 5वें सीज़न को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा, जिसका पहला भाग Volume 1 कल 3 सितंबर को रिलीज़ होगा। लेकिन इसे खत्म होने में अगले तीन महीने और लगने वाले हैं। Volume 2 को दिसंबर में रिलीज़ किया जाने वाला है। भारत में Money Heist का सीज़न 5 पिछले चार सीज़न की तरह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ किया जाने वाला है।

5वां सीज़न या फिर फाइनल सीज़न की शुरुआत कल शुक्रवार 3 सितंबर से वर्ल्डवाइड होगी। हालांकि, 10 एपिसोड की इस सीरीज़ को इस बार 5-5 करके दो भागों में विभाजित किया गया है। Volume 1 में 5वें सीज़न के पांच एपिसोड को रिलीज़ किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कल से होगी। लेकिन बाकि के पांच एपिसोड के लिए आपको अगले तीन महीने और इंतज़ार करना होगा, जिसकी रिलीज़ डेट 3 दिसंबर है।

Money Heist season 5 “Volume 1” की शुरुआत भारतीय समयानुसार 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे होगी। वहीं, Volume 2 को दोपहर 1.30 बजे 3 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »