ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से भेजी अयोध्या में राम मंदिर की हैरतअंगेज पिक्चर्स 

ये पिक्चर्स Cartosat से पिछले वर्ष 16 दिसंबर को खींची गई थी। इनमें पवित्र शहर अयोध्या के मध्य में निर्माणाधीन राम मंदिर को देखा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • ये पिक्चर्स Cartosat से पिछले वर्ष 16 दिसंबर को खींची गई थी
  • Cartosat एक रिमोट-सेंसिंग सैटेलाइट है
  • प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की अगुवाई करेंगे

इनमें पवित्र शहर अयोध्या के मध्य में निर्माणाधीन राम मंदिर को देखा जा सकता है

Photo Credit: ISRO

कई सदियों के इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने राम मंदिर की सैटेलाइट के जरिए खींची गई मनमोहक पिक्चर्स जारी की हैं। ये पिक्चर्स Cartosat से पिछले वर्ष 16 दिसंबर को खींची गई थी। इनमें पवित्र शहर अयोध्या के मध्य में निर्माणाधीन राम मंदिर को देखा जा सकता है। 

Cartosat एक रिमोट-सेंसिंग सैटेलाइट है और इसमें इन-ऑर्बिट स्टीरियो इमेज लेने की क्षमता है। इन पिक्चर्स को ISRO के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने प्रोसेस किया है। ISRO की वेबसाइट के अनुसार, "इस सैटेलाइट से मिली इमेजेज का इस्तेमाल कार्टोग्राफिक एप्लिकेशंस, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों, तटीय जमीन के इस्तेमाल और नियंत्रण और जियोग्राफिकल इनफॉर्मेशन सिस्टम्स (GIS) एप्लिकेशंस के लिए किया जाएगा।" 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर की विशेष पिक्चर्स जारी की गई हैं। इसमें मंदिर फूलों और अन्य प्राकृतिक आभूषणों से सजा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की अगुवाई करेंगे। राम लला की मूर्ति 18 जनवरी को राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में रखी गई थी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय ने बताया, "भगवान श्री राम लला की मूर्ति पांच वर्ष के बच्चे के रूप में है। यह मूर्ति 51 इंच लंबी है और इसे काले पत्थर से बहुत आकर्षक तरीके से बनाया गया है।" मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान शुरू हुए थे। 
 
अयोध्या में इस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो कई जगहों पर तैनात हैं। इसके साथ ही ड्रोन और अन्य आधुनिक निगरानी उपकरणों के जरिए निगरानी की जा रही है। इस समारोह में लगभग 8,000 VIP मेहमान हिस्सा लेंगे। अयोध्या की सीमाओं को एक दिन पहले सील कर दिया गया है। इसके बाद इस भव्य समारोह के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए लोगों को ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। अयोध्या के हवाई अड्डे पर भी विमानों की बड़ी संख्या में आवाजाही हो रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.