• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Hanuman Collection : Rs 132 करोड़ पहुंची ‘हनुमान’ की कमाई, राम मंदिर के लिए दान किए 2.66 करोड़

Hanuman Collection : Rs 132 करोड़ पहुंची ‘हनुमान’ की कमाई, राम मंदिर के लिए दान किए 2.66 करोड़

Hanuman Collection : माउथ पब्लिसिटी और इंटरनेट बज ने हनुमान को साल 2024 की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर बना दिया है।

Hanuman Collection : Rs 132 करोड़ पहुंची ‘हनुमान’ की कमाई, राम मंदिर के लिए दान किए 2.66 करोड़

'हनुमान' के मेकर्स ने अयोध्‍या के राम मंदिर के लिए 2.66 करोड़ रुपये दान में दिए हैं।

ख़ास बातें
  • हनुमान फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन पहुंचा 130 करोड़ रुपये के पार
  • मेकर्स ने राम मंदिर के लिए 2 करोड़ से ज्‍यादा का दान किया
  • हर टिकट से 5 रुपये मंदिर के लिए जाएंगे
विज्ञापन
Hanuman Box office Collection in India : फ‍िल्‍म ‘हनुमान' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कारोबार कर रही है। साउथ से लेकर नॉर्थ तक दर्शक इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए फैमिली के साथ सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। माउथ पब्लिसिटी और इंटरनेट बज ने हनुमान को साल 2024 की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर बना दिया है। सिर्फ भारत में यह फ‍िल्‍म अबतक 130 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है। ‘हनुमान' के मेकर्स ने अयोध्‍या के राम मंदिर के लिए भी बड़ा डोनेशन दिया है।

इंस्‍डट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि भारत में फ‍िल्‍म हनुमान ने अबतक 132.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें से 95.79 करोड़ रुपये फ‍िल्‍म के तेलेगु वर्जन से आए हैं। 33.75 करोड़ रुपये की कमाई फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने की है। दिलचस्‍प यह है कि फ‍िल्‍म ना सिर्फ वीकेंड, वीकडेज में भी अच्‍छा कलेक्‍शन कर रही है।  
 

हर टिकट से Rs 5 जाएंगे राम मंदिर को 

'हनुमान' के मेकर्स ने अयोध्‍या के राम मंदिर के लिए 2.66 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। मेकर्स ने अपने आधिकारिक ‘एक्‍स' हैंडल पर यह जानकारी दी है। लिखा कि 53 लाख 28 हजार 211 लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने अयोध्या राम मंदिर के लिए 2 करोड़ 66 लाख 41 हजार 55 रुपये की राशि दान करने में सहयोग किया है। मेकर्स ने आगे लिखा कि दर्शकों द्वारा खर्च किए गए टिकट में से 5 रुपये अयोध्या राम मंदिर में जाएंगे। 
 

Hanuman ने रिलीज से पहले ही इंडस्‍ट्री को चौंकाया था, जब फ‍िल्‍म ने पेड प्रिव्‍यूज में 4.15 करोड़ रुपये कमाए। फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाई है तेजा सज्जा ने। दर्शकों से लेकर समीक्षकों ने तक फ‍िल्‍म को सराहा है। कम बजट में बनी हनुमान के दृश्‍यों और ग्राफ‍िक्‍स की खूब तारीफ हो रही है। 
 

क्‍या है फ‍िल्‍म की कहानी 

फ‍िल्‍म की कहानी भगवान हनुमान की जन्मभूमि अंजनाद्रि गांव पर बेस्‍ड है। वहां रहने वाला हनुमंत यानी फ‍िल्‍म का लीड कलाकार गांव की मीनाक्षी से प्‍यार करता है। उसकी मदद करता है। हालांकि हनुमंत का प्‍यार एकतरफा है। पढ़ लिखकर डॉक्‍टर बन चुकी मीनाक्षी एक दिन मुसीबत में फंसती है तो हनुमंत उसे बचाता है। तभी उसे अजेय होने की ताकत मिलती है। हनुमंत की इस ताकत का पता फ‍िल्‍म के विलेन को चलता है तो कहानी नया मोड़ लेती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »