iPhone 15 Pro के यूजर्स कर रहे ओवरहीटिंग की शिकायत, डिजाइन में बदलाव हो सकता है कारण

TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स में ओवरहीटिंग का कारण इनके इंटरनल डिजाइन में किए गए बदलाव हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 16:50 IST
ख़ास बातें
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में TSMC के 3 nm A17 प्रो चिप का इस्तेमाल हुआ है
  • एपल ने आईफोन 15 सीरीज के अन्य मॉडल्स में A16 बायोनिक चिप दिया है
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 22 सितंबर को शुरू हुई थी

इन दोनों स्मार्टफोन्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने इस महीने की शुरुआत में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स में ओवरहीटिंग की समस्या होने की रिपोर्ट मिली है। इसका कारण iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में नए A17 प्रो चिप का इस्तेमाल होने की अटकलें लगी थी। 

हालांकि, TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स में ओवरहीटिंग का कारण इनके इंटरनल डिजाइन में किए गए बदलाव हैं। Medium पर एक पोस्ट में Kuo ने बताया है कि उनके मार्केट सर्वे से पता चला है कि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में कथित ओवरहीटिंग की समस्या ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के एडवांस्ड 3 nm नोड से नहीं जुड़ी। इन दोनों स्मार्टफोन्स में TSMC के 3 nm A17 प्रो चिप का इस्तेमाल किया गया है। एपल ने आईफोन 15 सीरीज के अन्य मॉडल्स में A16 बायोनिक चिप दिया है। 

Kuo का दावा है कि इन स्मार्टफोन्स में ओवरहीटिंग का कारण एपल की ओर से इनके थर्मल डिजाइन में किए गए बदलाव हो सकते हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। ऐसी रिपोर्ट है कि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के बहुत से यूजर्स को हीटिंग अधिक होने के कारण समस्या हो रही है। इससे टेम्परेचर 46 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया के एक YouTube चैनल ने एक वीडियो पोस्ट कर थर्मल इमेजिंग कैमरा के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स में बढ़ते टेम्परेचर को दिखाया है। Kuo का कहना है कि इस समस्या का कुछ समाधान करने के लिए एपल इन स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर सकती है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कंपनी को इनके प्रोसेसर के परफॉर्मेंस को घटाना पड़ सकता है। 

एपल की नई आईफोन सीरीज के इन प्रो मॉडल्स की भारत सहित कुछ देशों में डिलीवरी में देरी हो सकती है। इससे इन दोनों स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइस से प्रीमियम पर बिकने की रिपोर्ट है। भारत और इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 22 सितंबर को शुरू हुई थी। देश भर में Apple के कई ऑथराइज्ड रिटेलर्स के पास iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्टॉक में उपलब्ध नहीं है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.