iOS 18 अब यूजर्स के लिए उपलब्ध, जानें आपका आईफोन करेगा सपोर्ट? ऐसे करें डाउनलोड

Apple ने भारत समेत ग्लोबल स्तर पर सोमवार को iOS 18 अपडेट के लिए लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने भारत समेत ग्लोबल स्तर पर सोमवार को iOS 18 लॉन्च किया है।
  • अब यह भारत में iPhone यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
  • iPhone 16 सीरीज नए iOS 18 अपडेट के साथ ही आएगी।

iPhone 16 में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने भारत समेत ग्लोबल स्तर पर सोमवार को iOS 18 लॉन्च किया है। iPhone के लिए नए अपडेट को पहली बार जून में वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2024 में प्रीवयू किया गया था। उसके बाद कई डेवलपर और पब्लिक बीटा अपडेट भी जारी किए गए थे। अब यह भारत में iPhone यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। यह सिस्टम-वाइड एन्हेंसमेंट लाता है, जिसमें होम और लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज करने के नए तरीके, रिवेंप्ड ऐप्स और काफी कुछ शामिल हैं। Apple अगले महीने आईफोन के लिए कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट (AI) सूट Apple Intelligence का इस्तेमाल करके फीचर्स प्रदान करेगा। 


iOS 18 अपडेट कैसे करें डाउनलोड: 


Advertisement
एक न्यूज रूम पोस्ट में Apple ने घोषणा की है कि iOS 18 अब भारत समेत ग्लोबल स्तर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे इन स्टेप्स को फॉलो करके इंस्टॉल कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको अपने आईफोन पर सेटिंग्स ऐप पर जाना है।
Advertisement
अब सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन सर्च करने के लिए जनरल टैब पर जाना है।
iPhone ऑटोमैटिक स्तर पर किसी भी पेंडिंग अपडेट को चेक करेगा।
डाउनलोड और इंस्टॉल ऑप्शन पर टैप करना है, फिर टर्म्स और गाइडलाइंस पढ़ने के बाद उनकी सहमति देनी है।
Advertisement
इसके बाद iOS 18 यूजर्स के आईफोन पर डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।


iOS 18 अपडेट के लिए कौन से डिवाइस करेंगे सपोर्ट:


Apple के अनुसार, iOS 18 डेवलपर और पब्लिक बीटा अपडेट पाने वाले सभी आईफोन मॉडल iOS 18 पब्लिक रिलीज के लिए पात्र हैं। इसमें Apple के नए फ्लैगशिप जैसे iPhone 15 Pro Max और iPhone XR जैसे पुराने मॉडल भी शामिल हैं। 20 सितंबर से बिक्री के उपलब्ध होने वाली iPhone 16 सीरीज नए iOS 18 अपडेट के साथ ही आएगी। अपडेट के लिए iPhone 16 Series, iPhone 15 Series, iPhone 14 Series, iPhone SE (2022), iPhone 13 Series, iPhone 12 Series, iPhone 11 Series, iPhone XS Max, iPhone XS, iPhone XR और iPhone SE (2020) सपोर्ट करेंगे।


Advertisement
iOS 18 में Apple इंटेलिजेंस मिलेगा?


iOS 18 अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि, Apple इंटेलिजेंस को अपडेट में शामिल नहीं किया जाएगा। राइटिंग टूल्स, ऑब्जेक्ट रिमूवल टूल्स और वेब पेज समराइज जैसे फीचर्स अगले महीने iOS 18.1 अपडेट के साथ आएंगे। इस बीच कुछ फीचर्स जैसे कि नया जेनरेटिव एआई बेस्ड इमेज प्लेग्राउंड अगले साल के आखिर में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iOS 18, iOS 18 Update, iPhone 16, iPhone 16 Pro, WWDC

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.