• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अगले 5 8 महीनों में इंटरनेट यूज़र की संख्या 50 करोड़ पहुंचने की उम्मीदः रविशंकर प्रसाद

अगले 5-8 महीनों में इंटरनेट यूज़र की संख्या 50 करोड़ पहुंचने की उम्मीदः रविशंकर प्रसाद

अगले 5-8 महीनों में इंटरनेट यूज़र की संख्या 50 करोड़ पहुंचने की उम्मीदः रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उम्मीद जतायी कि आने वाले पांच से आठ महीने के भीतर देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 50 करोड़ के स्तर पर पहुंच जाएगी।

प्रसाद ने इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा, ‘देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले पांच से आठ महीने में इनकी तादाद 50 करोड़ पर पहुंच जाएगी। हमारा अनुमान है कि इनमें से करीब 70 प्रतिशत लोग मोबाइल के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे।’ उन्होंने बताया कि कोई 125 करोड़ की आबादी वाले भारत में फिलहाल लगभग 100 करोड़ मोबाइल फोन हैं। इस आंकड़े में हर महीने 20 से 35 लाख नए मोबाइल फोन जुड़ रहे हैं।

प्रसाद ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार देश के लोगों की क्षमता और नवाचार को जगाने की कोशिश कर रही है। हम सुशासन और विकास के लिये सरकारी नीतियों और प्रक्रियाओं को लगातार आसान बना रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए मशहूर है। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सूचनाओं के राजमार्गों के निर्माण के लिये जानी जायेगी।’

दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी ने यह भी बताया कि देश में फिलहाल करीब 95 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। सरकार ने सुशासन के लिये आधार कार्ड को कई योजनाओं में अनिवार्य कर दिया है। अगर उच्चतम न्यायालय मंजूरी देगा, तो सारी सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। जब ये सभी पंचायतें इस नेटवर्क से जुड़ जायेंगी तो गांवों में ई-व्यापार, ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य और अन्य योजनाएं शुरू की जा सकेंगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »