भारत की इंटरनेट इकोनॉमी 2030 तक बढ़कर 1 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचने की संभावना

B2C ई-कॉमर्स बिजनेस पांच से छह गुना बढ़कर 35-38 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह पिछले वर्ष 60-65 अरब डॉलर का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जून 2023 13:29 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष देश की इंटरनेट इकोनॉमी 155-175 अरब डॉलर की रेंज में थी
  • देश में 5G सर्विसेज की शुरुआत से इंटरनेट से जुड़े बिजनेस को फायदा होगा
  • सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का बिजनेस तेजी से बढ़ सकता है

इसमें ई-कॉमर्स कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी होगी

पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की पहुंच तेजी से बढ़ने के साथ इससे जुड़े कारोबारों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत की इंटरनेट इकोनॉमी के 2030 तक छह गुना बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 82,58,950 करोड़ रुपये) पर पहुंचने की संभावना है। इसमें ई-कॉमर्स कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी होगी। 

इंटरनेट सर्च इंजन Google, Temasek और Bain & Company की एक संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष देश की इंटरनेट इकोनॉमी 155-175 अरब डॉलर के बीच थी। इसकी ग्रोथ में B2C ई-कॉमर्स कंपनियों, B2B ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर्स और ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म्स की अगुवाई में ऑनलाइन मीडिया का बड़ा योगदान होगा। गूगल के भारत में कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट, Sanjay Gupta ने कहा, "देश की इंटरनेट इकोनॉम 2030 तक छह गुना बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचने की संभावना है।" उनका कहना था कि आगामी वर्षों में अधिकतर खरीदारियां ऑनलाइन जरिए से होंगी। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप्स ने डिजिटल इनोवेशन को बढ़ाया है। बड़ी कंपनियों के साथ ही स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइसेज ने अधिक प्रतिस्पर्धी बनने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल शुरू किया है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार,  B2C ई-कॉमर्स 2030 तक पांच से छह गुना बढ़कर 35-38 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह पिछले वर्ष 60-65 अरब डॉलर का था। B2B ई-कॉमर्स के लगभग 14 गुना बढ़कर 105-120 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। यह सेगमेंट पिछले वर्ष आठ-नौ अरब डॉलर का था। सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर्स का बिजनेस पांच से छह गुना की बढ़ोतरी के साथ 65-75 अरब डॉलर तक हो सकता है। यह पिछले वर्ष 12-13 अरब डॉलर पर था। Temasek के मैनेजिंग डायरेक्टर, Vishesh Shrivastav ने कहा कि ग्लोबल GDP के लिए भारत एक अब एक नई उम्मीद है। 

पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सर्विसेज की शुरुआत की थी। इस हाई-स्पीड नेटवर्क से डेटा की स्पीड में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है। 4G की तुलना में 5G में बहुत कम लेटेंसी है जिससे विभिन्न सेक्टर्स में यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा। कम लेटेंसी का मतलब डेटा मैसेज की अधिक वॉल्यूम को न्यूनतम देरी के साथ प्रोसेस करना होता हैइससे इंटरनेट से जुड़े कारोबारों को भी फायदा होगा। इन सर्विसेज से माइनिंग, टेलीमेडिसिन, वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में रिमोट डेटा मॉनिटरिंग को बढ़ाया जा सकेगा। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Online, Economy, Software, Google, Market, 5G, Report, Business, Growth, Internet, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.