पाकिस्तान में हिंसा को रोकने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया पर लगी रोक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में मंगलवार को कोर्ट से गिरफ्तार किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2023 15:41 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है
  • इसके बाद इमरान की समर्थकों ने कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की है
  • हिंसा पर नियंत्रण के लिए पाकिस्तान में इंटरनेट सर्विसेज बंद की गई हैं

इमरान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हिंसा के क्लिप्स दिखाए गए थे

पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ गए हैं। इमरान खान को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में मंगलवार को कोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसा भड़क गई थी। इस गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। पाकिस्तानी सरकार ने हिंसा पर रोक लगाने और स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया सर्विसेज पर रोक लगाने का ऑर्डर दिया है। हिंसा कर रहे लोगों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़प भी हुई है। 

इससे पाकिस्तान में Twitter, Facebook और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स का एक्सेस लगभग बंद हो गया है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा के क्लिप्स दिखाए गए थे। इससे इमरान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ ( PTI) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का गुस्सा बढ़ गया था। हिंसा को रोकने के लिए पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी को इंटरनेट सर्विसेज पर रोक लगाने का आॉर्डर दिया गया था। इसके बाद यूट्यूब और ट्विटर की सर्विसेज में रुकावट आई थी। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ भी अपलोड नहीं हो पा रहा। 
Advertisement

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को कानून के तहत बताया है। कोर्ट में दायर की गई एक याचिका में इस गिरफ्तारी को गैर कानूनी घोषित करने की मांग की गई थी। नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान के खिलाफ वॉरंट जारी किया था। इमरान की अगुवाई वाली पिछली तहरीक ए इंसाफ सरकार और एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के बीत हुए समझौते को लेकर NAB की जांच चल रही है। इस मामले में इमरान के अलावा उनकी पत्नी बुशरा बीबी और PTI के कुछ नेता जांच का सामना कर रहे हैं। इस समझौते से सरकार को लगभग 19 करोड़ पाउंड का नुकसान होने का आरोप है। 

पाकिस्तान में चुनाव कराने की मांग को लेकर इमरान और नवाज शरीफ की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार के बीच विवाद चल रहा है। इमरान ने जल्द चुनाव कराने की मांग की है, जबकि सरकार इसे टालना चाहती है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में महंगाई और बेरोजगारी बहुत अधिक बढ़ गई है। भारी कर्ज के बोझ से दबे पाकिस्तान के डिफॉल्ट करने का भी खतरा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.