इंफोसिस के हैदराबाद कैम्पस में मिलेंगी 17,000 जॉब्स

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 6,806 करोड़ रुपये रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 23:34 IST
ख़ास बातें
  • यह देश में कंपनी के बड़े कैम्पस में शामिल है
  • इंफोसिस के इस कैम्पस में 35,000 से अधिक वर्कर्स कार्य करते हैं
  • पिछली तिमाही में कंपनी ने 5,591 नए वर्कर्स को जोड़ा है

पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 6,106 करोड़ रुपये का था

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys में जल्द ही हजारों जॉब्स मिलेंगी। कंपनी के तेलंगाना में हैदराबाद के कैम्पस के एक्सटेंशन में 17,000 अतिरिक्त जॉब्स जेनरेट होंगी। हैदराबाद के Pocharam में मौजूद कंपनी के इस कैम्पस में 35,000 से अधिक वर्कर्स कार्य करते हैं। यह देश में कंपनी के बड़े कैम्पस में शामिल है। 

स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस के CFO, Jayesh Sanghrajka और तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मिनिस्टर, D Sridhar Babu के बीच इस मीटिंग के बाद यह घोषणा की गई। इस बारे में राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है, "इंफोसिस के पोचरम कैम्पस में 35,000 वर्कर्स कार्य करते हैं। इस कैम्पस के एक्सटेंशन की योजना से 17,000 अतिरिक्त जॉब्स बनेंगी।" इस बारे में Sanghrajka ने कहा, "तेलंगाना की सरकार के साथ हमारी पार्टनरशिप से इनोवेशन को बढ़ाने, समुदायों को सशक्त बनाने और IT की स्थिति को मजबूत करने के हमारे साझा नजरिए का पता चलता है।" 
Advertisement

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 6,806 करोड़ रुपये रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 6,106 करोड़ रुपये का था। तीसरी तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सात प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 41,764 करोड़ रुपये का है। इस रेवेन्यू में फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल्स की हिस्सेदारी लगभग 27.8 प्रतिशत और लगभग 15.5 प्रतिशत की रही है। भारत और यूरोप में कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर डबल डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। नॉर्थ अमेरिका में इंफोसिस के लिए ग्रोथ लगभग पांच प्रतिशत की है। 

इंफोसिस ने लगातार तीसरी तिमाही में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए रेवेन्यू के गाइडेंस को बढ़ाया है। इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को रेवेन्यू में 4.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिलने का अनुमान है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 5,591 नए वर्कर्स को जोड़ा है। इंफोसिस के वर्कर्स की कुल संख्या 3,23,379 की है। पिछले वर्ष कंपनी को नए ग्रेजुएट्स की जॉइनिंग को टालने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंफोसिस ने इन फ्रेशर्स को ऑफर लेटर जारी किए थे। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि उसने हायरिंग की योजना में बदलाव नहीं किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.