इंफोसिस के मूर्ति की जॉब में ज्यादा घंटे देने की सलाह, प्रधानमंत्री मोदी का दिया उदाहरण

पिछले वर्ष नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह दी थी। हालांकि, उनकी इस सलाह पर काफी बहस भी हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • IT इंडस्ट्री के दिग्गज मूर्ति ने कहा कि वह वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं मानते
  • उनका कहना था कि PM मोदी एक सप्ताह में लगभग 100 घंटे कार्य कर रहे हैं
  • पिछले वर्ष भी मूर्ति ने ज्यादा घंटे तक वर्क की सलाह दी थी

मूर्ति ने कहा कि अगर आप एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं तो भी आपको कड़ी मेहनत करनी होगी

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys के को-फाउंडर, Narayana Murthy ने एक बार फिर दोहराया है कि वह वर्क-लाइफ बैलेंस के कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और ब्यूरोक्रेट्स देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

मूर्ति ने एक कार्यक्रम में बताया कि Jio Financial Services के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, K V Kamath ने एक बार कहा था कि भारत बहुत अधिक चुनौतियों के साथ एक निर्धन देश है और लोगों को वर्क-लाइफ बैलेंस के बजाय इसके बारे में चिंता करने की जरूरत है। उनका कहना था, "जब प्रधानमंत्री मोदी एक सप्ताह में लगभग 100 घंटे कार्य कर रहे हैं तो हम इसके लिए अपनी प्रशंसा केवल अपने कार्य के जरिए दिखा सकते हैं। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। अगर आप एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं तो भी आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। इस वजह से मैं अपने विचार वापस नहीं ले रहा।" 

उन्होंने बताया कि वह रिटायर होने तक सुबह साढ़े छह बजे ऑफिस जाते और रात को 8:40 पर लौटते थे। यह प्रति दिन 14 घंटे और 10 मिनट होते हैं। मूर्ति ने कहा, "उन्हें इस पर गर्व है।" पिछले वर्ष नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह दी थी। हालांकि, उनकी इस सलाह पर काफी बहस भी हुई थी। इसका बहुत से लोगों ने विरोध किया था। इसके समर्थन में भी कुछ लोग थे। बहुत से बिजनेस मालिकों ने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत पर सहमति जताई थी। हाल ही में इंफोसिस को नए ग्रेजुएट्स की जॉइनिंग को टालने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। सॉफ्टवेयर वर्कर्स की एक यूनियन ने चेतावनी दी थी कि अगर फ्रेशर्स की जॉइनिंग की तिथि को टाला जाता है तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद इंफोसिस ने नए वर्कर्स के लिए ज्वाइटिंग लेटर जारी किए थे। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric के Ola के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की नारायण मूर्ति की सलाह का समर्थन किया था। अग्रवाल ने कहा था,  "नारायण मूर्ति की युवाओं के लिए इस सलाह का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूं।" नारायण मूर्ति ने 1981 में अपने साथ के छह सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की मदद से कंपनी की शुरुआत की थी। इन सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स में Nandan M Nilekani भी शामिल थे। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.