72 घंटे काम करो! Infosys के फाउंडर नारायण मूर्ति के बयान ने फिर छेड़ दी ऑनलाइन बहस
Infosys के संस्थापक और इंडस्ट्री के दिग्गज एन आर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह वही पुराना लेकिन तगड़ा बयान, जिसमें सुझाया गया है कि भारतीय कर्मचारियों को 72 घंटे का वर्क वीक अपनाना चाहिए। मूर्ति ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अपनी बात दोहराते हुए कहा कि चीन में मशहूर ‘996 रूल’ यानी सुबह 9 से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन काम करने की प्रथा ने देश को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, समाज या देश के विकास का रास्ता हमेशा कड़ी मेहनत से होकर ही गुजरता है।