IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!

IND vs WI पहला वनडे मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। अगर आपके पास पहले से ही ऐप का सब्सक्रिप्शन है तो मैच को फ्री में देख सकते हैं।

IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!

Photo Credit: ICC

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज से आगाज।
  • मैच में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है।
  • आज का मैच केरल में होने जा रहा है।
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम की बागडोर शुभमन​ गिल के हाथ में है, वहीं वेस्ट इंडीज की कमान शे होप संभाल रहे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत आकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी इस मैच में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। 

रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी फिर से मैच में रोमांच पैदा कर सकती है। आखिरी बार दोनों इंग्लैंड की वनडे सीरीज में साथ में खेलते नजर आए थे। आज का मैच केरल में होने जा रहा है जिसके शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बचा है। भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। जिसके प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

IND vs WI पहला वनडे मैच कब है?

IND vs WI पहला वनडे मैच आज, यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा। 

IND vs WI पहला वनडे मैच कहां खेला जाना है?

IND vs WI पहला वनडे मैच केरल के तिरुअनंतपुरम में खेला जाना है। यहां के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में यह मैच होने वाला है। 

IND vs WI पहला वनडे मैच कितने बजे होगा शुरू?

IND vs WI पहला वनडे मैच दोपहर बाद 2 PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 PM पर होगा। 

IND vs WI पहला वनडे मैच कैसे देखें लाइव?

IND vs WI पहला वनडे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। 

IND vs WI पहला वनडे मैच कैसे देखें ऑनलाइन फ्री?

IND vs WI पहला वनडे मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। अगर आपके पास पहले से ही ऐप का सब्सक्रिप्शन है तो मैच को फ्री में देख सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »