IND vs ENG Live: भारत-इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच लाइव आज यहां देखें बिल्कुल फ्री!

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 19 नवंबर तक खेले जाएंगे।

IND vs ENG Live: भारत-इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच लाइव आज यहां देखें बिल्कुल फ्री!

वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती है।

ख़ास बातें
  • इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 2003 में हराया था।
  • वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।
  • मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
IND vs ENG Live: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत के सामने इंग्लैंड (INDIA vs ENGLAND) की चुनौती है। वर्ल्ड कप के 29वें मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक दूसरे के सामने खड़ी होंगी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक जबरदस्त फॉर्म में चली आ रही है। टीम इंडिया चाहेगी कि वो जीत के रथ को आज भी आगे ले जाए और अपने खाते में लगातार 6ठवीं जीत भी दर्ज करवा ले। अगर भारत और इंग्लैंड के वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो टीम इंडिया के पास बहुत अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 2003 में हराया था। 

वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने सामने आई हैं। इन आठ मैचों में से भारत ने सिर्फ तीन मैच ही जीते हैं। यानी इंग्लैंड का पलड़ा अभी तक भारत के मुकाबले भारी रहा है। 2019 में भी टीम इंडिया को इंग्लैंड ने मात दे दी थी। जबकि 2011 के वर्ल्ड कप में टीमों के बीच टाई हो गया था। भारत के पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का आज मौका होगा। 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। ICC World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा रहे हैं तो इन मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs ENG Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज रविवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs ENG Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs ENG Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs ENG Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं। 
 

IND vs ENG Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »