IND vs BAN T20 Live Stream: भारत-बांग्लादेश का T20 मैच आज यहां देखें फ्री!

भारत और बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए फ्री देखा जा सकता है।

IND vs BAN T20 Live Stream: भारत-बांग्लादेश का T20 मैच आज यहां देखें फ्री!

मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए फ्री देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • बांग्लादेश की टीम इसी मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी।
  • मैच को जीतकर सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
IND vs BAN T20 Live: T20 World Cup 2024 में आज भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत होने वाली है। भारत और बांग्लादेश के टी20 इतिहास को देखें तो टीम इंडिया बांग्लादेश में 2019 में एक मैच हार गई थी। वरना अभी तक भारत का पलड़ा भारी रहता आया है। मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम इसी मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। 

आज का मैच जीतने पर भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत होगी। मैच को जीतकर सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, अगर बांग्लादेश इस मैच को जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में बना रहेगा। T20 World Cup 2024 के सभी मैच आप अपने घर बैठे देख सकते हैं। इन्हें टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर देखा जा सकता है। आप मैच को ऑनलाइन भी फ्री में देख सकते हैं। मैच के लाइवस्ट्रीम और टेलीकास्ट की पूरी जानकारी हम यहां पर दे रहे हैं। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच शनिवार, 22 जून को खेला जाएगा। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs BAN T20 Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच को आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच फ्री में कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए फ्री देखा जा सकता है। भारत में यूजर्स के लिए फ्री लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा दी गई है। स्मार्टफोन पर यूजर फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »