भारत के UPI ने चीन-अमेरिका को छोड़ा पीछे, Online पेमेंट का बनाया नया रिकॉर्ड!

UPI : अगस्त महीने में 41 फीसदी की ईयर ऑन ईयर बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 14.96 अरब यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस हुए। इससे कुल लेनदेन की राशि 20.61 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्‍यम बना यूपीआई
  • प्रतिसेकंड लेनदेन प्रोसेस करने में अमेरिका, चीन भी पीछे हुए
  • अगस्‍त में हुआ 20.61 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

पिछले महीने रोजाना होने वाला यूपीआई लेनदेन 66,475 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

UPI : भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यूपीआई, दुनिया में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्‍यम बन गया है। इसने अमेरिका, चीन और ब्राजील के पेमेंट सिस्‍टमों को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों से पता चला है कि अगस्त महीने में 41 फीसदी की ईयर ऑन ईयर बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 14.96 अरब यूपीआई लेनदेन हुए। इससे कुल लेनदेन की राशि 20.61 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह पिछले साल अगस्‍त की तुलना में 31 फीसदी ज्‍यादा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने रोजाना होने वाला यूपीआई लेनदेन 66,475 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीते चार महीनों में यह हर महीने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में यूपीआई आधारित लेनदेन 20.64 लाख करोड़ रुपये था और कुल यूपीआई लेनदेन की संख्या 14.44 अरब रही। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, लोगों ने रोजाना औसतन 466 मिलियन लेनदेन किया और इस दौरान 66,590 करोड़ रुपये एक-दूसरे को ट्रांसफर किए गए। 
 

हर महीने जुड़ रहे 60 लाख यूजर्स 

UPI से हर महीने 60 लाख नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। एनपीसीआई ने आने वाले वर्षों में रोजाना 1 अरब यूपीआई लेनदेन हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है। यूपीआई के जरिए इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान लगभग 81 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्‍शन किए गए, जोकि ईयर ऑन ईयर 37 फीसदी की आश्चर्यजनक बढ़ोतरी। दुनिया में कोई भी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म इतना लेनदेन नहीं कर रहा। 
 

चीन और ब्राजील भी रह गए पीछे 

ग्लोबल पेमेंट्स हब पेसिक्योर के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई ने हर सेकंड 3,729.1 लेनदेन प्रोसेस किए। यह 2022 में होने वाले प्रति सेकंड 2,348 लेनदेन की तुलना में 58 प्रतिशत ज्‍यादा है। यूपीआई ट्रांजैक्‍शन की इस संख्‍या ने चीन के अलीपे (Alipay), पेपैल (PayPal) और ब्राजील के पीआईएक्स (PIX) को पीछे छोड़ दिया है। 

भारत में डिजिटल पेमेंट्स 40% 

भारत डिजिटल लेनदेन में दुनिया में सबसे आगे है। यहां 40 फीसदी से ज्‍यादा पेमेंट डिजिटल रूप से किए जाते हैं और इनमें से अधिकांश के लिए यूपीआई का उपयोग हो रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.