2020 तक भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 73 करोड़ हो जाएगी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 18 अगस्त 2016 14:03 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 2020 तक 73 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे होंगे
  • 2020 तक दुनिया भर में चार अरब 17 करोड़ लोग करेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल
  • चीन के बाद इंटरनेट का सबसे अधिक इस्तेमाल भारत में ही होता है
भारत में 2020 तक 73 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इसका इस्तेमाल अतिथि सत्कार, ई-कॉमर्स और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बढ़ जाएगा। एक नई रिपोर्ट में बुधवार को इसका खुलासा किया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष संस्था नैसकॉम और नेटवर्क सेवा सामग्री प्रदाता अकामाई टेक्नोलॉजीज की जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "दुनिया भर में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या वर्ष 2020 तक बढ़कर चार अरब 17 करोड़ हो जाने की संभावना है। इंटरनेट के विकास ने नए व्यवसाय के लिए सफलतापूर्वक एक मजबूत परितंत्र बनाया है, जिससे बढ़ते बाजार का लाभ उठाया जा सके और उनकी मांगों के निवारण के लिए समाधान पैदा किया जा सके।"

'फ्यूचर ऑफ इंटरनेट इन इंडिया' नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के बाद इंटरनेट का सबसे अधिक इस्तेमाल भारत में ही होता है।

नैसकॉम के अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने कहा, "भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अमेरिका से पहले ही अधिक हो चुकी है। यह अभी दुनिया भर में दूसरे नंबर पर है। हमलोग जिस तरह से काम करते हैं, सामाजिक तौर पर एक-दूसरे से बातचीत करते हैं और आम तौर पर जीवन जीते हैं, उसमें बदलाव लाकर इंटरनेट हमारे युग का सबसे बड़ी गड़बड़ी करने वाला बन गया है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कॉमर्स के जरिए होने वाले लेनदेन का 70 फीसदी मोबाइल फोन के जरिए ही होगा।
Advertisement

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इंटरनेट के नए इस्तेमाल करने वालों में 75 प्रतिशत उपभोक्ता डेटा का इस्तेमाल स्थानीय भाषाओं में करेंगे और भारत सबसे तेजी से बढ़ता हुआ इंटरनेट बाजार बना रहेगा।

उम्मीद है कि वर्ष 2020 तक इंटरनेट देश के दूरवर्ती हिस्सों तक पहुंच बना लेगा। इस तरह यह हर आदमी के लिए और अवसर प्रदान करने में सहायता कर रहा है।
Advertisement

चंद्रशेखर ने उल्लेख किया है कि इंटरनेट और इसके विस्तार में आई तेजी और ई-कॉमर्स, यात्रा और अतिथि-सत्कार, सार्वजनिक क्षेत्र, वित्तीय प्रौद्योगिकी और मीडिया सहित इसका विस्तार आने वाली स्थिति के स्पष्ट संकेत हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Mobile Data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.