Xiaomi ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक केतली, अब पानी उबालना भी होगा स्मार्ट

Xiaomi ने इसकी कीमत 169 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी है और यह JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक केतली, अब पानी उबालना भी होगा स्मार्ट

Photo Credit: Xiaomi

प्रोडक्ट Mijia के मिनिमलिस्ट अप्रोच को फॉलो करता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Kettle 3 में मिलेंगे 4 स्मार्ट टेम्परेचर प्रीसेट
  • 24 घंटे तक चुपचाप पानी गर्म रखेगी स्मार्ट केतली
  • हाई-ग्रेड स्टील और डिजिटल डिस्प्ले से लैस नया मॉडल
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक केटल लॉन्च किया है, जिसका मॉडल नेम Mijia Constant Temperature Electric Kettle 3 है। ब्रांड का दावा है कि ये केतली सिर्फ पानी गर्म करने का काम नहीं करती, बल्कि आपके रोजमर्रा के हर टेम्परेचर से जुड़ी जरूरतों को बखूबी समझती भी है। यानी चाहे बेबी फॉर्मूला बनाना हो, ग्रीन टी पीनी हो या फिर हल्का गरम पानी पीना हो, सबके लिए एकदम सटीक टेम्परेचर प्रीसेट्स मिलते हैं।

Xiaomi ने इसकी कीमत 169 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी है और यह JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Mijia Kettle 3 में 1.7-लीटर की क्षमता है और इसमें चार प्रीसेट टेम्परेचर मिलते हैं - 45°C, 60°C, 70°C और 85°C। यह स्मार्ट केतली 1800W की पावर के साथ आती है, जिससे पानी बहुत तेजी से और बराबरी से गर्म होता है। साथ ही, इसमें एक 24-घंटे की ‘साइलेंट हीट प्रिजर्वेशन' मोड भी दिया गया है, जो चुने गए तापमान को बिना कोई आवाज किए बनाए रखता है।

डिजाइन के मामले में यह प्रोडक्ट Mijia के मिनिमलिस्ट अप्रोच को फॉलो करता है। अंदर की परत 316L फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी है, जिसे कंपनी ने ज्यादा टिकाऊ और करप्शन-रेजिस्टेंट बताया है। बाहरी परत हाई-टेम्परेचर-रेसिस्टेंट PP प्लास्टिक से बनी है, जिससे केतली का बाहर का हिस्सा कभी गर्म नहीं होता।

सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। केतली में ऑटो शट-ऑफ, ड्राय बॉयल प्रोटेक्शन और लिड लॉक जैसे फीचर्स हैं, जो इसे घरेलू यूज के लिए सुरक्षित बनाते हैं। इसके अलावा, केतली के हैंडल पर एक डिजिटल टेम्परेचर डिस्प्ले दिया गया है जो रियल-टाइम टेम्परेचर दिखाता है।

पानी डालने के लिए दिया गया बटन-रिलीज लिड दो स्टेप में खुलता है, ताकि भांप सीधे चेहरे पर न आए और छींटे भी न पड़ें। Xiaomi का कहना है कि इस स्मार्ट केतली को 10,000 से ज्यादा बार इस्तेमाल करने पर भी इसकी परफॉर्मेंस बनी रहती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mijia, Xiaomi mijia Electric Kettle
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »